चौकीदार को चोर कहने वालों काे मिला करारा जवाब : भाजपा
BJP Hit congress for Blame on PM Modi भाजपा नेताओं ने निशाना साधा है कि चौकीदार को चोर कहने वालों को आज जवाब मिल गया है।
कुल्लू, जेएनएन। भाजपा को मिले भारी बहुमत से यह साबित हो गया है कि देश की जनता किस पर भरोसा करती है। चौकीदार को चोर कहने वालों को आज जवाब मिल गया है। यह बात वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा भाजपा को मिला जनमत उन लोगों के मुंह पर तमाचा है, जो चौकीदार को चोर कह रहे थे। आज जो बहुमत मिला है, वह कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।
सबकी मेहनत से मिली ऐतिहासिक जीत : महेश्वर
पूर्व सांसद मेश्वर सिंह कहा सब नेताओं की मेहनत और प्रयास से आज प्रदेश की चारों सीटों पर हम जीत दर्ज कर रहे हैं। इसका पूरा श्रेय पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और पीएम नरेंद्र मोदी को जाता है। आज की जीत ऐतिहासिक है और इसके लिए कार्यकर्ताओं को बधाई।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप