Move to Jagran APP

भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष चुनाव: पर्यवेक्षकों ने बंद कमरे में एक-एक से लिया फीडबैक; इन तीन नामों पर हुई चर्चा

BJP Core committee Meeting हिमाचल भाजपा के अगले अध्यक्ष की तलाश तेज हो गई है। बुधवार को शिमला में पार्टी की कोर ग्रुप की बैठक में नए अध्यक्ष पर चर्चा हुई।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Thu, 19 Dec 2019 09:33 AM (IST)Updated: Thu, 19 Dec 2019 02:16 PM (IST)
भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष चुनाव: पर्यवेक्षकों ने बंद कमरे में एक-एक से लिया फीडबैक; इन तीन नामों पर हुई चर्चा
भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष चुनाव: पर्यवेक्षकों ने बंद कमरे में एक-एक से लिया फीडबैक; इन तीन नामों पर हुई चर्चा

शिमला, जेएनएन। हिमाचल भाजपा के अगले अध्यक्ष की तलाश तेज हो गई है। बुधवार को शिमला में पार्टी की कोर ग्रुप की बैठक में नए अध्यक्ष पर चर्चा हुई। मंथन शिमला स्थित होटल पीटरहॉफ में हुआ। प्रदेशाध्यक्ष के लिए आम सहमति बनाने व नेताओं के विचार जानने के लिए शिमला पहुंचे केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री मुरलीधर राव व सचिव सुनील देवधर ने कोर ग्रुप के सदस्यों से एक-एक करके बंद कमरे में चर्चा की। केंद्रीय पर्यवेक्षक अपनी रिपोर्ट दिल्ली में आलाकमान को सौंपेंगे। इसके बाद प्रदेशाध्यक्ष के नाम की घोषणा होगी।

loksabha election banner

सूत्र बताते हैं कोर ग्रुप की बैठक में त्रिलोक जम्वाल, रणधीर शर्मा व राजीव भारद्वाज के नाम पर प्रमुखता से चर्चा हुई। साढ़े पांच बजे शुरू हुई बैठक रात नौ बजे तक चली। इसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, संगठन महामंत्री पवन राणा, स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार, सांसद रामस्वरूप शर्मा, भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा व पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप उपस्थित थे। कोर ग्रुप की बैठक में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार व सांसद किशन कपूर नहीं पहुंचे।

ये हैं दावेदार

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद की दौड़ में राम सिंह, त्रिलोक जम्वाल, रणधीर शर्मा, कंवर वीरेंद्र, कृपाल परमार व पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप बताए जा रहे हैं। नौ साल से हिमाचल भाजपा अध्यक्ष पद हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के पास है। इस संसदीय क्षेत्र से अब भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंडी संसदीय क्षेत्र से हैं। अरसे से शिमला संसदीय क्षेत्र को अध्यक्ष पद नहीं मिला है। इसी तरह से कांगड़ा संसदीय क्षेत्र को भी पार्टी का नेतृत्व करने का अवसर नहीं मिला है। आलाकमान राजनीतिक संतुलन भी साधने का प्रयास करेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.