Move to Jagran APP

रणधीर शर्मा बोले: भाजपा एकजुट, कांग्रेस नेता देख रहे मुंगेरी लाल के हसीन सपने

प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से कांग्रेस नेता बौखलाहट में हैं।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Tue, 16 Jun 2020 05:00 PM (IST)Updated: Tue, 16 Jun 2020 05:00 PM (IST)
रणधीर शर्मा बोले: भाजपा एकजुट, कांग्रेस नेता देख रहे मुंगेरी लाल के हसीन सपने
रणधीर शर्मा बोले: भाजपा एकजुट, कांग्रेस नेता देख रहे मुंगेरी लाल के हसीन सपने

मंडी, जेएनएन। प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से कांग्रेस नेता बौखलाहट में हैं। संकट के इस दौर में कांग्रेसी राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व भ्रष्टाचार के दलदल में डूबा है। बड़े नेता जमानत पर हैं। कांग्रेस के भ्रष्टाचार को देश ही नहीं पूरी दुनिया जानती है। रणधीर शर्मा मंगलवार को मंडी में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कांग्रेस नेताओं को भ्रष्टाचार पर बोलने का कोई हक नहीं है। जो आरोप लगाए जा रहे हैं, उन्हें  साबित करने के लिए कांग्रेस के पास कोई प्रमाण नहीं है। भाजपा पूरी तरह एकजुट है।

loksabha election banner

कांग्रेस मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रही है। कोई विवाद पैदा न हो पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने इस बात को ध्यान में रख नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दिया था। कोरोना महामारी से निपटने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार ने कई कदम उठाए। किसानों, श्रमिकों के अलावा समाज के हर वर्ग की चिंता की गई। कोरोना जांच के लिए मात्र एक लैब थी, अब 610 लैब हैं।

केंद्र सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल बेमिसाल रहा है। राम मंदिर, जम्मू  कश्मीर से धारा 370 हटाना, तीन तलाक का कानून बनाकर मुस्लिम महिलाओं को राहत दिलाना, आयुषमान भारत जैसी योजना बड़ी उपलब्धि रही है। श्रमिक एक्सप्रेस चलाकर 52 लाख से अधिक मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाया गया।

वर्चुअल रैली को लेकर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री द्वारा लगाए गए आरोपों पर कहा कार्यकर्ताओं से  संवाद करना व कोरोना को लेकर ग्राउंड पर हो रहे कार्यों का फीड़बैक लेना कोई गुनाह नहीं है। इस मौके पर

सुंदरनगर के विधायक एवं पार्टी महासचिव राकेश जम्वाल, बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी, मंडी जिला भाजपा अध्यक्ष रणवीर सिंह, सुंदरनगर के अध्यक्ष दलीप सिंह ठाकुर, महिला मोर्चा की प्रधान सुमन ठाकुर व महामंत्री प्रियंता शर्मा मौजूद थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.