Move to Jagran APP

भाजपा जिला अध्यक्ष योगराज शर्मा का पीजीआइ चंडीगढ़ में निधन, सीएम जयराम ठाकुर ने जताया दुख

BJP District President Passed Away भारतीय जनता पार्टी को जिला चंबा में मजबूत करने में जुटे जिलाध्यक्ष योगराज शर्मा का शनिवार को देहांत हो गया। उन्होंने पीजीआई चंडीगढ़ में शनिवार देर रात करीब दो बजे आखिरी सांस ली। योगराज शर्मा पिछले काफी माह से अस्वस्थ थे।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 01:59 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 01:59 PM (IST)
भाजपा जिला अध्यक्ष योगराज शर्मा का पीजीआइ चंडीगढ़ में निधन, सीएम जयराम ठाकुर ने जताया दुख
भारतीय जनता पार्टी को जिला चंबा में मजबूत करने में जुटे जिलाध्यक्ष योगराज शर्मा का शनिवार को देहांत हो गया।

चंबा/पांगी, जेएनएन। BJP District President Passed Away, भारतीय जनता पार्टी को जिला चंबा में मजबूत करने में जुटे जिलाध्यक्ष योगराज शर्मा का शनिवार को देहांत हो गया। उन्होंने पीजीआई चंडीगढ़ में शनिवार देर रात करीब दो बजे आखिरी सांस ली। योगराज शर्मा पिछले काफी माह से अस्वस्थ थे। जिलाध्यक्ष के निधन पर जिला भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई है। रविवार को उनका पार्थिव शरीर चंडीगढ़ से जिला मुख्यालय चंबा लाया गया, जहां पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। योगराज शर्मा के निधन से पत्नी रीना, दो पुत्र और बुजुर्ग माता-पिता बेहद दुखी हैं। 

loksabha election banner

योगराज शर्मा अपने कॉलेज व विश्वविद्यालय के दिनों में एबीवीपी के कर्मठ कार्यकर्ता रहे हैं। वह धर्मशाला कॉलेज से एससीए चुनावों के दौरान अध्यक्ष पद पर भी रह चुके हैं। वह पांगी में पंचायत समिति अध्यक्ष भी रहे हैं। योग राज शर्मा पहले पांगी के ऐसे युवा थे, जिन्हें कम उम्र में देश की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने जिला चंबा के अध्यक्ष की कमान सौंपी थी। योग राज शर्मा ने जिला भाजपा का अध्यक्ष पद संभालते ही पार्टी को और मजबूती प्रदान करने के लिए दिन-रात कार्य किया। खास कर युवा वर्ग में काफी जोश था।

रेई पंचायत के सेवा़निवृत्त वनपाल शिव नाथ शर्मा ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा योगराज इतनी कम उम्र में अपनी योग्यता से देश की सब से बड़ी पार्टी के अध्यक्ष पद पर आसीन हुए थे। उनकी मृत्यु से ग्राम पंचायत रेई और भाजपा को बहुत बड़ी क्षति हुई है। मिंधल पंचायत के पूर्व प्रधान इंद्र प्रकाश शर्मा ने योग राज शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा भगवान दिवंगत आत्मा को शांति दे और शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति दे। उन्होंने कहा उनकी मृत्यु से पांगी लोगों ने और भाजपा ने जिला में एक सशक्त नेतृत्व को खो दिया है जिसकी क्षति को पूरा करना मुश्किल है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने व्यक्त किया शोक

भाजपा जिलाध्यक्ष योगराज शर्मा के निधन पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह भाजपा संगठन के साथी एवं जिला चंबा के भाजपा अध्यक्ष योगराज शर्मा के आकस्‍मिक निधन की खबर सुनकर दुखी हैं। उन्होंने कहा पार्टी ने एक कर्मठ, परिश्रमी एवं ईमानदार कार्यकर्ता खोया है। इस क्षति की भरपाई करना कठिन है। उन्होंने कहा ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति व शोकग्रस्त परिवार को संबल प्रदान करे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.