Move to Jagran APP

किशन कपूर की जीत पर जश्न, रैली निकालकर लड्डू बांटे

कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से किशन कपूर की ऐतिहासिक जीत की खुशी में नगरोटा सूरियां के पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बाइक रैली निकाली।

By Edited By: Published: Fri, 24 May 2019 07:01 PM (IST)Updated: Sat, 25 May 2019 09:52 AM (IST)
किशन कपूर की जीत पर जश्न, रैली निकालकर लड्डू बांटे
किशन कपूर की जीत पर जश्न, रैली निकालकर लड्डू बांटे

नगरोटा सूरियां, जेएनएन। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से किशन कपूर की ऐतिहासिक जीत की खुशी में नगरोटा सूरियां में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली। रैली का नेतृत्व जवाली भाजपा उपाध्यक्ष रणजीत गुलेरिया ने किया। किशन कपूर को जवाली हल्के में 29004 मतों की बढ़त मिली है। जवाली भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रणजीत गुलेरिया व नगरोटा सूरियां पंचायत उपप्रधान सुखपाल गोगी ने बताया कि जवाली विधानसभा हल्का कांग्रेस का गढ़ रहा है और कांग्रेस के चंद्र कुमार का ही हल्के में पिछले 35 सालों से प्रतिनिधित्व रहा है। इस अवसर पर आईटी सेल से विजय जरयाल, युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी रिशु शर्मा, रामस्वरूप शर्मा भी उपस्थित रहे।

loksabha election banner

कपूर की जीत पर कोटला में बांटे लड्डू

भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर की जबरदस्त जीत पर जवाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जांगल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटे और एक दूसरे को जीत की बधाई दी। इस मौके पर एससी मोर्चा के उपाध्यक्ष गुलजारी लाल, एसटी मोर्चा के अध्यक्ष जीतराम शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियां ने प्रदेश के सभी प्रत्याशियों को प्रचंड जीत दी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर को बधाई दी है । इस मौके पर मनोहर लाल, विशाल राणा, राकेश कुमार, मदन राणा सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

पालमपुर में राहगीरों को बांटा हलवा

कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर को ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर क्षेत्र के लोगों ने बधाई दी है। पालमपुर नगर में गुरुद्वारा बाजार में नगर परिषद पालमपुर के पार्षद गोपेश शर्मा और गगनदीप ¨सह के साथ स्थानीय कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को हलवा बांट कर शानदार जीत पर बधाई दी। इस दौरान तिलक राम, रजत चित्रा, विकास गौतम, जरनैल, रमेश छाबड़ा, अशोक ग्रोवर आदि ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। वहीं सुलह विधानसभा क्षेत्र से प्रचंड बहुमत ओर बढ़त मिलने पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। भवारना में भी कार्यकताओं ने बाजार में हलवा बांट कर अपनी खुशी जाहिर की। इस मौके पर सुलह मंडल अध्यक्ष देशराज शर्मा, जिला भाजपा सचिव तनु भारती, बूथ अध्यक्ष राकेश शर्मा, अंकुर कटोच, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव सूद, राजेश बंटा तथा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मोदी व सीएम जयराम ठाकुर को दिया जीत का श्रेय

भाजपा की जीत का जश्न कांगड़ा में दिन भर जारी रहा। कांगडा के कछियारी में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय ओबीसी कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र चौधरी, नवीन धीमान, कमलदीप, संजय, हरिमंदर तथा कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर जीत की खुशियां मनाईं। उन्होंने कहा कि हिमाचल की चारों सीटों पर और देश में लगभग भाजपा का काबिज होना देश जनता के लिए बहुत बड़ी जीत है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की बदौलत मिली है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.