जागरूक मतदाता कांग्रेस को नहीं सौंपेगा देश की कमान : कपूर
Kapoor Road show at jwalamukhi भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर ने रविवार को विस क्षेत्र ज्वालामुखी के विभिन्न क्षेत्रों में रोड शो कर जनता से समर्थन मांगा।
धर्मशाला, जेएनएन। भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर ने रविवार को विस क्षेत्र ज्वालामुखी के विभिन्न क्षेत्रों देहरियां, गुम्मर, बौहण भाटी, ज्वालामुखी, कथोग, रोहाड़ा, उप्पर घलौर, गाहलियां, लोअर घरौल, बलारड़ू, अधवानी, घनोट, जखोटा, कुटियारा, चौखाठ, दरीण, सिल्ह व लभान में रोड शो कर जनता से समर्थन मांगा। उसके साथ स्थानीय विधायक एवं राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष रमेश धवाला विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान क्षेत्र के युवाओं व कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल रैली निकाली।
किशन कपूर ने कहा कि केंद्र में जब से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार आई है तब से हर नागरिक भारतीय होने का गर्व महसूस कर रहा है। विकास के मामले में आज देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि शांता कुमार को घर-घर पानी पहुंचाने वाले मुख्यमंत्री के नाम से भी जाना जाता है तो पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने सड़कों वाले मुख्यमंत्री से अपनी पहचान बनाई है।
कपूर ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को देश विरोधी करार देते हुए कहा कि आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली इस कांग्रेस पार्टी को देश का जागरूक मतदाता कभी भी भारत की कमान नहीं सौंपेगा। इस मौके पर रजनीश धवाला, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुधीर चौधरी, जिला अध्यक्ष नितिन ठाकुर, जिला अध्यक्ष अतुल कौशल, प्रदेश सचिव विशाल नेहरिया, मंडल उपाध्यक्ष कमल देहरिया, आइटी सेल सदस्य संजय राणा, शुभम कपूर, अंकुश, अमृत, योगेश, अनूप, पंकज, विजय मेहता, रामस्वरूप शास्त्री, प्रकाश चन्द, नरेश चौहान, हंसराज, चमन पुंडीर, जो¨गद्र ¨सह राणा व अजय ठाकुर आदि उपस्थित रहे।