Move to Jagran APP

अनुराग ठाकुर को जसवां परागपुर में मिली सबसे ज्यादा 29174 मत की लीड

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र से सबसे ज्यादा मतों की लीड हासिल हुई है।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 06:27 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 08:21 AM (IST)
अनुराग ठाकुर को जसवां परागपुर में मिली सबसे ज्यादा 29174 मत की लीड
अनुराग ठाकुर को जसवां परागपुर में मिली सबसे ज्यादा 29174 मत की लीड

धर्मशाला, जेएनएन। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र से सबसे ज्यादा मतों की लीड हासिल हुई है। जसवां परागपुर से 29174 मतों की लीड मिली। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र से 27623 मतों की बढ़त दूसरे नंबर पर तथा भोरंज विधानसभा क्षेत्र लीड देने में तीसरे नंबर पर रहा है। भोरंज से अनुराग ठाकुर को 27517 मतों की लीड मिली है। नादौन विधानसभा क्षेत्र 27344 मतों की लीड

loksabha election banner

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से अनुराग ठाकुर को 27227 मतों की लीड मिली। इसी तरह से देहरा विधानसभा क्षेत्र से अनुराग ठाकुर 26665 मतों की लीड हासिल करने में सफल रहे। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा को 25038 मतों की लीड हासिल हुई, ऊना विधानसभा क्षेत्र से 24587 मतों की लीड मिली।

हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से 24268 मतों की लीड भाजपा को मिली, बड़सर विधानसभा क्षेत्र से 24166 मतों की लीड प्राप्त हुई। गगरेट से 22255 मतों की लड हासिल हुई। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से 20187 मतों की लीड भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को मिली। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र से 19394 मतों की लीड व बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से 18206 मतों की लीड प्राप्त हुई। इसी तरह से झंडूता विधानसभा क्षेत्र से 18140 मतों की लीड व हरोली विधानसभा क्षेत्र से 14921 मतों की लीड हासिल हुई। नयना देवी विधानसभा क्षेत्र से 10833 मतों की लीड प्राप्त हुई।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.