Move to Jagran APP

Bird Flu ALERT: कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच अब बर्ड फ्लू की दस्तक से दहशत

Bird Flu ALERT लोगों को समझना होगा कि जिस तरह उन्होंने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के प्रयास किए हैं उसी तरह बर्ड फ्लू को रोकने के लिए भी करना है। सभी के प्रयासों से ही बर्ड फ्लू से बचा जा सकेगा।

By Sanjay PokhriyalEdited By: Published: Wed, 06 Jan 2021 12:11 PM (IST)Updated: Wed, 06 Jan 2021 12:11 PM (IST)
Bird Flu ALERT: कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच अब बर्ड फ्लू की दस्तक से दहशत
जिस तरह लोगों ने कोरोना को रोकने के प्रयास किए उसी तरह बर्ड फ्लू को रोकने के लिए करना है

धर्मशाला, जेएनएन। Bird Flu ALERT हिमाचल प्रदेश के लोग अभी तक वैश्विक महामारी कोविड 19 की दहशत से उभरे भी नहीं हैं कि अब यहां बर्ड फ्लू की दस्तक से दहशत है। कांगड़ा जिले में स्थित पौंग डैम क्षेत्र में कुछ ही दिन में सैकड़ों पक्षियों की मौत हो गई है। इनकी मौत का कारण बर्ड फ्लू है। इसके बाद जिला प्रशासन ने जिले के चार उपमंडलों में लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर कई तरह की पाबंदियां लगा दी हैं। मछली एवं पोल्ट्री उत्पादों की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। बांध क्षेत्र के एक किलोमीटर क्षेत्र में खेतीबाड़ी के कार्यो पर भी पाबंदी रहेगी। बांध क्षेत्र में लोगों के जाने पर रोक है। पशुपालन विभाग ने पौंग बांध के आसपास के क्षेत्र पोल्ट्री फार्मो से सैंपल लिए हैं। यदि यहां पर भी बर्ड फ्लू निकलता है तो पोल्ट्री उत्पादों को नष्ट किया जाएगा।

loksabha election banner

उधर कई जिलों में भी अलर्ट जारी किया गया है। यह सभी प्रयास इसलिए किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को इस बीमारी से बचाया जा सके। हिमाचल प्रदेश में हर साल सíदयों में हजारों प्रवासी पक्षी आते हैं। इस साल भी हजारों पक्षी प्रदेश के कई क्षेत्रों में पहुंच चुके हैं। कई जगह लोग इनका शिकार भी करते हैं। ऐसा कतई नहीं किया जाना चाहिए। यह पक्षी हजारों मील दूर से यहां पर आते हैं। यदि किसी में बर्ड फ्लू हुआ तो गंभीर समस्या हो सकती है।

बर्ड फ्लू इंसानों में बड़ी तेजी से फैलता है। यदि इसका फैलाव शुरू हुआ तो इसे रोकना मुश्किल हो जाएगा। यह पहला मौका नहीं है, पहले भी बर्ड फ्लू जैसी बीमारी दस्तक दे चुकी है। यही कारण है कि प्रशासन शुरू से ही चौकस हो गया है और मृत पक्षियों को सही तरीके से ठिकाने लगाया जा रहा है। पौंग झील के आसपास रहने वाले लोगों को भी चाहिए कि वे सभी हिदायतों का पालन करें। रोग हिमाचल में न फैले, इसलिए हर स्तर पर सावधानी बरतना अत्यंत जरूरी है। 

यह भी देखें: इंसानों के लिए कितना खतरनाक है बर्ड फ्लू, क्या हैं इसके लक्ष्ण और सावधानियां


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.