बिलासपुर के भाजपा विधायक सुभाष ठाकुर के पिता का 92 वर्ष की उम्र में निधन
Bilaspur MLA Father Passed Away बिलासपुर सदर के विधायक सुभाष ठाकुर के पिता सदाराम ठाकुर का 92 वर्ष की उम्र में निधन होे गया। उनका निधन पैतृक घर बगड़ी में हुआ। दाह संस्कार पैतृक गांव बगड़ी में होगा। जानकारी के अनुसार विधायक के पिता की उम्र अधिक थी
बिलासपुर, जागरण संवाददाता। Bilaspur MLA Father Passed Away, बिलासपुर सदर के विधायक सुभाष ठाकुर के पिता सदाराम ठाकुर का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनका निधन पैतृक घर बगड़ी में हुआ। उनका दाह संस्कार पैतृक गांव बगड़ी में किया गया। जानकारी के अनुसार विधायक के पिता की उम्रददराज थे और देर रात को अचानक तबीयत खराब हुई और उन्होंने उसी वक्त अंतिम सांस ले ली। उनके दुखद निधन से प्रदेश भर के लोगों में शोक की लहर है। पार्टी के शीर्ष नेताओं सहित अन्य प्रबुद्ध लोगों ने निधन पर शोक जताया है।
गौर हो विधायक सुभाष ठाकुर के बड़े भाई डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी सेवानिवृत हुए हैं। वहीं सुभाष ठाकुर राजनीति में आने से पूर्व कांट्रेक्टर का कार्य करते थे। उनके पिता सदाराम ठाकुर एक साधारण किसान थे। उनकी मौत की सूचना मिलने के बाद उपायुक्त बिलासपुर पंकज रॉय सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उनकी मौत का समाचार मिलने के बाद जिला के कई भाजपा नेताओं सहित क्षेत्र के लोग काफी संख्या में दाह संस्कार स्थल पर पहुंचे। भाजपा विधायक के पिता के निधन पर पार्टी के कई नेताओं ने शोक जताया है।
विधायक के पिता के देहांत का समाचार सुनकर जिला के कई भाजपा नेताओं सहित क्षेत्र के लोगों ने उन्हें आखिरी श्रद्धांजलि दी। दाह संस्कार स्थल पर प्रदेश के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग, झंडूता विधायक जीतराम कटवाल, पूर्व सांसद सुरेश चंदेल, डीसी, एसपी, एसडीएम सहित अन्य अधिकारी व नेतागण मौजूद रहे। इसके अलावा पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों ने भी विधायक के पिता के निधन पर शोक जताया व शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।