Move to Jagran APP

Nagar Nigam Dharamshala: धर्मशाला नगर निगम के इन तीन वार्डों में रोचक मुकाबला, अपनों के खिलाफ अपने

Nagar Nigam Dharamshala नगर निगम धर्मशाला के चुनाव में कुछ हॉट सीटें ऐसी भी हैं जहां निवर्तमान पार्षदों की प्रतिष्ठा दांव पर है। वार्ड नंबर 11 रामनगर 13 दाड़ी व वार्ड 15 खनियारा हॉट सीटें बनी हुई हैं।

By Edited By: Published: Sun, 04 Apr 2021 05:00 AM (IST)Updated: Sun, 04 Apr 2021 11:22 AM (IST)
Nagar Nigam Dharamshala: धर्मशाला नगर निगम के इन तीन वार्डों में रोचक मुकाबला, अपनों के खिलाफ अपने
नगर निगम धर्मशाला के चुनाव में कुछ हॉट सीटें ऐसी भी हैं जहां निवर्तमान पार्षदों की प्रतिष्ठा दांव पर है।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। नगर निगम धर्मशाला के चुनाव में कुछ हॉट सीटें ऐसी भी हैं जहां निवर्तमान पार्षदों की प्रतिष्ठा दांव पर है। वार्ड 11 रामनगर, 13 दाड़ी व वार्ड 15 खनियारा हॉट सीटें हैं। यहां से पूर्व महापौर रजनी व्यास व निवर्तमान मेयर देवेंद्र जग्गी समेत पूर्व में पार्षद रही सविता कार्की चुनाव मैदान में हैं। ये तीनों ही कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। हालांकि देवेंद्र जग्गी इस बार पुराने वार्ड 10 को छोड़कर 11 रामनगर से चुनाव मैदान में हैं। उनका वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गया है। जग्गी के सामने भाजपा से अनीश कुमार, आजाद बलजीत कुमार व आप से सूरज शर्मा हैं।

loksabha election banner

वार्ड 13 दाड़ी से कांग्रेस ने इस बार भी सविता कार्की पर विश्वास जताया है। यहां गोरखा समुदाय के साथ-साथ और अन्य समुदाय के लोगों का वोट बैंक है। भाजपा ने उनके मुकाबले में राजेश शर्मा को टिकट दी है। साथ हीसविता कार्की के खिलाफ कांग्रेस से ही टिकट के चाहवान रहे संदीप बैंस व गौरव कुमार भी हैं। हालांकि प्रत्याशी के खिलाफ आजाद रूप से चुनाव मैदान में उतरने इन दोनों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। वार्ड 13 में सबसे अधिक आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

यहां आजाद उम्मीदवारों के साथ आप से विशाल ¨सह चुनावी रण में हैं। वार्ड 15 खनियारा कांग्रेस व भाजपा के लिए हॉट सीट है। यहां से रजनी व्यास नगर निगम धर्मशाला की पहली महापौर रही हैं और इस बार भी कांग्रेस की टिकट से चुनाव में उतरी हैं। यहां भाजपा ने उन्हें टक्कर देने के लिए नेहा शर्मा पर विश्वास जताया है। यह वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित है। आप से रिचा थापा समेत उमा देवी व श्रेष्ठा देवी चुनाव मैदान में हैं।

दिग्गज कर चुके हैं जनसभाएं

इन तीनों ही वार्डो में भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेता जनसभाएं कर चुके हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर खनियारा व श्यामनगर और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर यहां चुनावी ताल ठोंक चुके हैं। खनियारा वार्ड सांसद किशन कपूर का गृह क्षेत्र है। इस बार खनियारा व पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की कर्मस्थली दाड़ी वार्ड पर सभी की निगाहें हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.