दिवाली पर चीनी वस्तुओं के बहिष्कार के लिए भारत-तिब्बत सहयोग मंच और हिमालय परिवार का अभियान
Campaign Against Chinese Product त्योहारों में चीनी उत्पादों के बहिष्कार के लिए हिमालय परिवार व भारत तिब्बत सहयोग मंच विशेष अभियान चलाएगा। इस अभियान में भारत व तिब्बत के निर्वासित लोगों को चीन के उत्पाद का प्रयोग न करने व भारतीय स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग के लिए जागरूक किया जाएगा।
धर्मशाला, नीरज व्यास। त्योहारों में चीनी उत्पादों के पूर्ण बहिष्कार के लिए हिमालय परिवार व भारत तिब्बत सहयोग मंच विशेष अभियान चलाएगा। इस अभियान में भारत व तिब्बत के निर्वासित लोगों को चीन के उत्पाद का प्रयोग न करने व भारतीय स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग के लिए जागरूक किया जाएगा। इस अभियान को देशभर में चलाया जाएगा। जिसका विशेष असर उत्तरी क्षेत्र में भी दिखेगा। इसको लेकर मंच ने रोडमैप तैयार कर लिया है।
हिमालय परिवार हिमाचल के महामंत्री और जम्मू-पंजाब हिमाचल के प्रभारी और तिब्बत कौर ग्रुप के नॉर्थन रीजनल कन्वीनयर ऋषि वालिया ने कहा सभी भारतीयों को चीन उत्पादित वस्तुओं का बहिष्कार करना चाहिए और नरेंद्र मोदी की ओर से चलाए गए आत्मनिर्भर भारत के तहत भारतीय उत्पादित वस्तुओं का उपयोग करना चाहिए। इससे भारत मजबूत होगा, भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। भारतीय राष्ट्रवाद की एक नई नींव होगी।
हिमालय परिवार हिमाचल प्रदेश एक अभियान चलाएगा, जिसमें राष्ट्रवाद के लिए लोगों को जागृत करेगा। अभी दीपावली का उत्सव है तो भारतीय लोग अपनी प्राचीन परंपरा के तहत दीपों काे प्रज्जवलित करें और चीनी निर्मित किसी भी तरह के पटाखे मोमबत्तियां और लाइटों का प्रयोग न करें। इस संबंध में लोगों को जागृत किया जाएगा। चाइना के बार्डर में किए जा रहे दुस्साहस के बारे में भी लोगों को जागृत करेंगे। यह अभियान पूरे भारत में चलाया जा रहा है, जिसमें भारत-तिब्बत सहयोग मंच व हिमालय परिवार एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है।
आरएसएस के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य व प्रेरणास्रोत इंद्रेश कुमार ने पूरे भारत को चाइना निर्मित वस्तुएं प्रयोग न करने का संदेश दिया है। एेसे में देशवासियों से अाग्रह है कि स्वदेशी अपनाएं अौर चाइना के उत्पादों से दूर रहें। देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए भी यह एक पहल होगी। इससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।