Move to Jagran APP

Avalanche in Lahaul: लाहुल में हिमस्‍खलन से दो घंटे तक रुका रहा भागा नदी का बहाव, ताजा बर्फबारी के बाद खतरा बढ़ा

Avalanche in Lahaul लाहुल घाटी में ताजा बर्फबारी के बाद हिमस्खलन की आशंका बढ़ गई है। बुधवार सुबह दस बजे तांदी बिलिंग के बीच टोकटोकचा नाले में हिमस्खलन होने से भागा नदी का बहाव रुक गया। गांव नजदीक न होने के कारण कोई खतरा नहीं था।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Wed, 07 Apr 2021 01:48 PM (IST)Updated: Wed, 07 Apr 2021 02:03 PM (IST)
Avalanche in Lahaul: लाहुल में हिमस्‍खलन से दो घंटे तक रुका रहा भागा नदी का बहाव, ताजा बर्फबारी के बाद खतरा बढ़ा
तांदी बिलिंग के बीच टोकटोकचा नाले में हिमस्खलन से भागा नदी का बहाव रुक गया।

केलंग, जागरण संवाददाता। Avalanche in Lahaul, लाहुल घाटी में ताजा बर्फबारी के बाद हिमस्खलन की आशंका बढ़ गई है। बुधवार सुबह दस बजे तांदी बिलिंग के बीच टोकटोकचा नाले में हिमस्खलन होने से भागा नदी का बहाव रुक गया। गांव नजदीक न होने के कारण कोई खतरा नहीं था। लेकिन नदी का बहाव रुकने से प्रशासन हरकत में आ गया। करीब दो घंटे तक पानी इक्‍ट्ठा होता रहा है व इसके बाद दबाव बनने पर बहाव शुरू हो गया।

loksabha election banner

अधिक देर तक पानी रुक जाता तो बाढ़ का खतरा बन सकता था। केलंग जिस्पा मार्ग पर बरबोग के झुलिंग नाले में भी हिमस्खलन हुआ है। हिमस्खलन होने से संपर्क मार्ग बंद हो गया तथा कुछ देर के लिए यहां भी भागा नदी का बहाव रुक गया। तीन तीन से लाहुल घाटी में बर्फबारी का दौर जारी रहा। दारचा के समीप भी हिमस्खलन हुआ है।

समस्त लाहुल घाटी में बर्फ की सफेद परत बिछ गई है। हालांकि आज मौसम थम गया तथा हलकी धूप भी खिली है। लेकिन ताजा बर्फबारी के कारण जगह-जगह हिमस्खलन की आशंका बढ़ गई है। डीसी लाहुल स्पीति पंकज राय ने कहा ताजा बर्फबारी के बाद हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि हिमस्खलन वाली जगह में न जाएं।

बारालाचा दर्रे में दो फीट हिमपात से लेह मार्ग अवरुद्ध

हिमाचल प्रदेश में पिछले चार दिन से पहाड़ों पर सफेद चादर बिछने का क्रम जारी है। मनाली-लेह मार्ग के बारालाचा दर्रे में दो फीट हिमपात हुआ है। दारचा व जिस्पा में भी एक फीट बर्फबारी हुई है। अप्रैल महीने में हुई भारी बर्फबारी से लाहुल घाटी में चल रहा बिजाई का कार्य प्रभावित हुआ है। केलांग जिला मुख्यालय इलाके में अब तक पांच इंच तो लाहुल की ओर अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल, सिस्सू व कोकसर में एक फीट बर्फबारी हुई है। प्रदेश के लाहुल स्पीति इलाके में पिछले चार दिन से बर्फबारी हो रही है। ऐसे में मनाली-लेह मार्ग लगभग एक सप्ताह के लिए बंद हो गया है। रोहतांग, शिंकुला व कुंजुम जोत में भी भारी बर्फबारी हुई है, जिससे बीआरओ का सड़कें बहाल करने का कार्य प्रभावित हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.