Move to Jagran APP

खेत में काम कर रहे व्यक्ति पर रंगड़ों ने कर दिया हमला, बचाने दौड़े दो लोगों को भी काटा; एक की मौत

नगर पंचायत जवाली के अधीन वार्ड नंबर तीन में रंगड़ाे के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो युवकों का उपचार चल रहा है।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sun, 05 Apr 2020 05:41 PM (IST)Updated: Mon, 06 Apr 2020 08:47 AM (IST)
खेत में काम कर रहे व्यक्ति पर रंगड़ों ने कर दिया हमला, बचाने दौड़े दो लोगों को भी काटा; एक की मौत
खेत में काम कर रहे व्यक्ति पर रंगड़ों ने कर दिया हमला, बचाने दौड़े दो लोगों को भी काटा; एक की मौत

जवाली, जेएनएन। नगर पंचायत जवाली के अधीन वार्ड नंबर तीन में रंगड़ाे के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो युवकों का उपचार चल रहा है। जानकारी अनुसार वार्ड नंबर तीन निवासी चंदा राम (64) अपने खेतों में सरसों को काटने का कार्य कर रहा था और उनके खेतों के पास ही कृष्ण कुमार पुत्र अत्तर सिंह, विशाल पुत्र प्रकाश चन्द भी काम कर रहे थे। इतनी ही देर में रंगड़ों ने चंदा राम पर हमला कर दिया।

loksabha election banner

उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर कृष्ण कुमार व विशाल उनको बचाने के लिए दौड़े। लेकिन रंगड़ों ने उन पर भी बुरी तरह से हमला कर दिया। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग एकत्रित हो गए और किसी तरह रंगड़ों के चंगुल से उन्हें छुड़ाया। ग्रामीणों ने रंगड़ों के हमले में घायल लोगों को स्थाानीय सिविल अस्पताल पहुंचाया। सिविल अस्पताल जवाली में कार्यरत डॉक्टर ने चंदा राम को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य दोनों को इलाज के लिए दाखिल कर लिया है।

नगर पंचायत जवाली के वार्ड तीन के पार्षद एवं पूर्व पंचायत प्रधान सुरिंदर छिंदा, पलौहड़ा पंचायत के पूर्व प्रधान डॉ. राजिंद्र सिंह, पंचायत प्रधान साहनी देवी ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया करवाई जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.