स्वास्थ्य विभाग के साथ मोर्चे पर डटे आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट
महामारी (कोविड -19) फैलने के प्रथम दिन से ही आयुर्वेद विभाग मुस्तैदी के साथ स्वास्थ्य विभाग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहा है। देहरा उपमंडल में कांगड़ा के प्रवेश के चारों चेक पोस्ट पर आयुर्वेद
संवाद सहयोगी, देहरा : कोरोना महामारी फैलने के पहले दिन से आयुर्वेद विभाग मुस्तैदी के साथ स्वास्थ्य विभाग के कर्तव्य का निर्वहन कर रहा है। देहरा उपमंडल में कांगड़ा के प्रवेश के चारों चेक पोस्ट पर आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी व आयुर्वेद फार्मासिस्ट दो महीने से दिन-रात ड्यूटी पर डटे हैं। किसी भी व्यक्ति को बिना जांच के कांगड़ा में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। देहरा उपमंडल के अंतर्गत बने क्वारंटाइन सेंटर में भी आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी सेवाएं दे रहे हैं और साथ में ओपीडी में सेवाएं दे रहे हैं। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. कुलदीप बरवाल भी देहरा उपमंडल की चारों चेक पोस्टों व विभिन्न कवारंटाइन सेंटर में निरीक्षण व कोरोना योद्धाओं का मनोबल बढ़ाने के लिए आते रहते हैं। उधर, उपमंडलीय आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी देहरा डॉ. ज्योति ठाकुर भी सभी चेक पोस्टों व कवारंटाइन सेंटर्स में निरंतर निरीक्षण के लिए जाते रहते हैं और साथ साथ में अपने कर्मवीरों का मनोबल भी बढ़ाते रहते हैं।