Ayodhya Bhoomi Pujan: विश्व हिंदू परिषद के आह्वान पर हिमाचल में जलाए जाएंगे 30 लाख दीये
Ayodhya Bhoomi Pujan श्रीराम जन्मभूमि पूजन के अवसर पर बुधवार को प्रदेश में 25 से 30 लाख दीये जलाए जाएंगे।
शिमला, जेएनएन। श्रीराम जन्मभूमि पूजन के अवसर पर बुधवार को प्रदेश में 25 से 30 लाख दीये जलाए जाएंगे। इसकी तैयारी कर ली गई है। विश्व हिंदू परिषद के आह्वान पर पांच लाख परिवारों ने दो दिन पहले दीये जलाने की तैयारी कर ली है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख महिंदर प्रसाद का कहना है कि प्रांत के हर ङ्क्षहदू परिवार से घरों में पांच दीये जलाने का आग्रह किया गया है। इसके अतिरिक्त प्रांत में दूसरे धर्मों के लोगों ने भी कार्यक्रम में जुडऩे की इच्छा जाहिर की है।
विहिप के प्रांत संगठन मंत्री नीरज का कहना है कि जब अयोध्या में श्रीराम मंदिर के लिए भूमि पूजन शुरू होगा, उस समय प्रदेश में हर जगह श्रीराम जी की आरती शुरू होगी। इसी तरह से समूचे प्रांत के 26 संगठनात्मक जिलों में, 123 प्रखंडों में और 8500 एकल विद्यालयों में पांच गुणा दीये जलाना तय किया गया है। इस अवसर को एतिहासिक बनाने के लिए देवदार और दूसरी प्रजाति का पौध रोपण राज्य के हर स्थान में किया जाएगा।