Move to Jagran APP

भूकंप के झटकों के बाद हिमखंड गिरने की आशंका बढ़ी, प्रशासन ने पर्यटकों के लिए गाइडलाइन की जारी

Avalanche Alert जनजातीय जिला लाहुल स्पीति में भारी बर्फबारी के बाद दो दिनों से धूप निखरी हुई है। इस कारण नदी और नालों में हिमखंड गिरने की आशंका बढ़ गई है। गौर हो कि शनिवार को मूलिंग से दालंग मैदान के बीच तीन से चार स्थानों पर हिमखंड गिरे हैं।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Sun, 10 Jan 2021 03:28 PM (IST)Updated: Sun, 10 Jan 2021 03:28 PM (IST)
भूकंप के झटकों के बाद हिमखंड गिरने की आशंका बढ़ी, प्रशासन ने पर्यटकों के लिए गाइडलाइन की जारी
जनजातीय जिला लाहुल स्पीति में हिमखंड गिरने की आशंका बढ़ गई है।

मनाली, जागरण संवाददाता। जनजातीय जिला लाहुल स्पीति में भारी बर्फबारी के बाद दो दिनों से धूप निखरी हुई है। इस कारण नदी और नालों में हिमखंड गिरने की आशंका बढ़ गई है। गौर हो कि शनिवार को मूलिंग से दालंग मैदान के बीच तीन से चार स्थानों पर हिमखंड गिरे हैं। ऐसे में लाहुल स्पीति प्रशासन ने वाहन चालकों को शाम पांच बजे तक अपने गंतव्य तक पहुंचने को कहा है। प्रशासन ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर केवल फोर व्हील ड्राइव वाहनों को ही जाने की अनुमति दी है। शनिवार की रात लाहुल में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिससे धूप में  हिमखंड गिरने का खतरा भी बढ़ गया है।

loksabha election banner

मनाली केलंग मार्ग पर अटल टनल होते हुए फोर व्हील ड्राइव वाहनों की आवाजाही जारी है। रविवार को भी खिली धूप के बीच एक दर्जन से अधिक वाहन आर पार हुए। अटल टनल सैलानियों के लिए बंद है। लेकिन आपात स्थिति में लोग आ जा रहे हैं। एसपी लाहुल स्पीति मानव वर्मा ने सभी वाहन चालकों को शाम पांच बजे से पहले घर पहुंचने की सलाह दी  है।

उन्होंने कहा शनिवार को हिमस्खलन और रात को भूकंप के झटके आने के कारण यह तय किया है कि लाहुल घाटी में शाम पांच बजे के बाद प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आपातकालीन स्थिति और सड़क की स्थिति के बारे में जानकारी के लिए संपर्क करें जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के सेल नंबर 9459461355 और अधिक जानकारी के लिए आप 8988098067, 8988098068 नंबरों पर भी संपर्क कर सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.