अटल जयंती: मनाली में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण
Atal Statue In Manali मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज मनाली के माल रोड पर स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया। प्रीणी स्थिल अटल के घर पर अटल जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे।
मनाली, जागरण संवाददाता। Atal Statue In Manali, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज मनाली के माल रोड पर स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया। प्रीणी स्थिल अटल के घर पर अटल जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। मुख्यमंत्री बाद दोपहर प्रीणी में अटल बिहारी वाजपेयी के घर पर जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, अटल जयंती के लिए प्रीणी के ग्रामीणों में उत्साह है। पूर्व प्रधान ठाकुर दास, शिवदयाल व कुंदन ने बताया अटल बिहारी वाजपेयी के मनाली आगमन को लेकर ग्रामीण एक सप्ताह पहले स्वागत की तैयारी में जुट जाते थे। ग्रामीणों को 25 दिसंबर का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बार भी ग्रामीण अपने मुखिया की जयंती धूमधाम से मना रहे हैं।
भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 97वीं जयंती पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पर्यटन नगरी मनाली में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने वाजपेयी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। राम बाग चौक पर स्थापित यह प्रतिमा 43 लाख 70 हजार रुपये की लागत से तैयार की गई है। प्रतिमा की धरातल से ऊंचाई 21 फीट है, जबकि मूर्ति की कुल ऊंचाई नौ फीट है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण भारत माता के सपूत को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा अटल जी एक उत्कृष्ट वक्ता थे जिनमें श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देने की क्षमता थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल मनाली की शांत वादियों में रहना व समय व्यतीत करना पसंद करते थे और कविताएं लिखते थे। अटल प्रधानमंत्री होने के बावजूद समय निकालते थे और हर साल मनाली आते थे। वह मनाली के प्रीणी स्थित अपने घर में समय बिताकर यहां गांवों के लोगों से मिलकर उनकी मांगों को सुनते और कविता पाठन करते थे।
मुख्यमंत्री पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद प्रीणी में ज्ञान केंद्र का शुभारंभ किया और अटल के प्रीणी घर में जनता की समस्याएं सुनीं। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने भी पूर्व प्रधानमंत्री से जुड़ी बातों को याद किया।