रैत पंचायत समिति वार्ड एक से हार बोह के अश्वनी जीते
विकास खंड रैत के तहत पंचायत समिति की मतगणना में वार्ड एक हार बोह का रिजल्ट घोषित हो गया है। इस वार्ड में अश्वनी कुमार ने जीत हासिल की है। अश्वनी को 490 मत मिले हैं। दूसरे स्थान पर 455 मतों के साथ केवल सिंह रहे हैं।
By Richa RanaEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 10:55 AM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2021 10:55 AM (IST)
शाहपुर, जेएनएन। कांगड़ा में जिला परिषद व बीडीसी के लिए सुबह साढ़े आठ बजे शुरू हुई मतगणना के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। विकास खंड रैत के तहत पंचायत समिति की मतगणना में वार्ड एक हार बोह का रिजल्ट घोषित हो गया है। इस वार्ड में अश्वनी कुमार ने जीत हासिल की है।
अश्वनी को 490 मत मिले हैं। दूसरे स्थान पर 455 मतों के साथ केवल सिंह रहे हैं। इसके अलावा मस्तान सिंह को 377, बबिता देवी को 322, लक्की कुमार को 247, देश राज को 163, व विजय कुमार को 152 मत मिले। हार बोह वार्ड में 2249 वोट पोल हुए हैं। 34 वोट रद किए गए हैं और 9 वोट नोटा को पड़े हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें