अश्वनी अवस्थी ने हैमर थ्रो में जीता रजत पदक
वजीर राम ¨सह पठानिया राजकीय कॉलेज देहरी के डॉ. अश्वनी अवस्थी ने मलेशिया के पिनांग शहर में संपन्न हुई एशिया पैसेफिक मास्टर गेम्स प्रतियोगिता- 201
संवाद सहयोगी, नूरपुर : वजीर राम ¨सह पठानिया राजकीय कॉलेज देहरी के प्रोफेसर अश्वनी अवस्थी ने मलेशिया के पिनांग शहर में संपन्न हुई एशिया पैसेफिक मास्टर गेम्स-2018 में देश का प्रतिनिधित्व किया और हैमर थ्रो में रजत पदक जीतकर हिमाचल का नाम रोशन किया। डॉ. अश्वनी अवस्थी फतेहपुर हल्के के गांव घड़ोली के रहने वाले हैं। इससे पहले भी उन्होंने राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीते थे, जिसके आधार पर उनका चयन इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ था। उन्होंने कहा कि अगर जीत के लिए दृढ़ निश्चय हो व कड़ी मेहनत करें तो उम्र के किसी भी पड़ाव में लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना उनका सपना है, जिसके लिए वह मेहनत करते रहेंगे। रजत पदक जीतकर देहरी कॉलेज लौटने पर उनका अभिनंदन किया गया।