अशोक चौहान राजपूत कल्याण सभा देहरा के प्रधान चुने
राजपूत कल्याण सभा उपमंडल देहरा कार्यकारिणी का चुनाव महाराणा प्रताप सांस्कृतिक केंद्र भवन देहरा में हुआ जिसमें अशोक चौहान को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। राजपूत कल्याण ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में चुनाव हुए।
डाडासीबा, संवाद सूत्र। राजपूत कल्याण सभा उपमंडल देहरा कार्यकारिणी का चुनाव महाराणा प्रताप सांस्कृतिक केंद्र भवन देहरा में हुअा, जिसमें अशोक चौहान को अध्यक्ष चुना गया। राजपूत कल्याण ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर कुलदीप सिह की अध्यक्षता में चुनाव हुए। चुनाव समारोह में चुनाव अधिकारी व राजपूत कल्याण सभा के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल एससी परमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान केवल तीन पदों के लिए चुनाव हुआ। जिसमें सभी तीन पदों पर सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न हुआ। इसमें उपमंडल देहरा राजपूूत कल्याण सभा के भिन्न-भिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके अशोक चौहान को अब चैयरमैन की कमान सौपी गई। पुष्पेंद्र सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष व करियाडा के रणजीत सिंह गुलेरिया को महासचिव के पद पर नियुक्त किया गया। सभा सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं दी तथा पूर्व अध्यक्ष यश पठानिया ने अपना त्यागपत्र दिया तथा निर्वाचित पदाधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं दी।
रवि चौभियाल को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी
शनिदेव मंदिर कमेटी जीरो प्वाइंट गोली की कार्यकारिणी का गठन रविवार को सर्वसम्मति से किया गया। कमेटी गठन प्रक्रिया दौरान ग्राम पंचायत मनोला की प्रधान रजनी चौभियाल विशेष रुप से उपस्थित हुईं। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से रवि चौभियाल को कमेटी का अध्यक्ष चुना। जबकि विकास वर्मा को उपाध्यक्ष, सोनू भोटोला को कोषाध्यक्ष, दीक्षित चौभियाल को महासचिव, लक्की ठाकुर को सचिव, प्रकाश को चंद को वरिष्ठ कानूनी सलाहकार, राकेश चौभियाल को कानूनी सलाहकार, सचिन को सह सचिव, रवि ठाकुर को प्रेस सचिव की कमान सौंपे जाने के साथ सोनू ठाकुर को मंदिर की देखरेख की जिम्मेवारी सौंपी गई है। जबकि कस्तुरी लाल, अमित चौभियाल, विवेक चौभियाल, नरेश चौभियाल, अमीर चंद, केवल ठाकुर, दर्शना देवी, सोम दत्त,
रीना देवी व सविता देवी को कमेटी का सदस्य चुना गया है। नवनिर्वाचित कमेटी अध्यक्ष रवि चौभियाल ने कहा कि सदस्यों ने जिस उम्मीद से उन्हें अध्यक्ष पद की अहम जिम्मेदारी सौंपी है उस उम्मीद पर वह खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। वहीं जन सहयोग से मंदिर का विकास करवाया जाएगा।