Move to Jagran APP

छुट‍िट्यों के बाद ड्यूटी पर सांबा जा रहे सैनिक की कार दुर्घटनाग्रस्‍त, पत्‍नी को भी आई गंभीर चोटें; योल रेफर

Army Personnel Car Accident मंडी-पठानकोट हाईवे पर गुम्मा (घटासनी) के नजदीक कार दुर्घटना में भारतीय सेना का जवान गंभीर रूप से घायल हुआ है।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sat, 01 Aug 2020 01:32 PM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2020 01:32 PM (IST)
छुट‍िट्यों के बाद ड्यूटी पर सांबा जा रहे सैनिक की कार दुर्घटनाग्रस्‍त, पत्‍नी को भी आई गंभीर चोटें; योल रेफर
छुट‍िट्यों के बाद ड्यूटी पर सांबा जा रहे सैनिक की कार दुर्घटनाग्रस्‍त, पत्‍नी को भी आई गंभीर चोटें; योल रेफर

जोगेंद्रनगर,राजेश शर्मा। मंडी-पठानकोट हाईवे पर गुम्मा (घटासनी) के नजदीक कार दुर्घटना में भारतीय सेना का जवान गंभीर रूप से घायल हुआ है। नागरिक अस्पताल जोगेंद्रनगर में प्राथमिक उपचार दिलाकर सेना असपताल धर्मशाला (योल) रेफर किया है। इस कार हादसे में सैनिक की पत्नी को भी गंभीर चोटे पंहुची हैं। दोनों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में घायल महिला की गर्दन में गंभीर चोट आई है। वहीं कार चालक के सिर पर गंभीर चोटे पंहुची हैं।

prime article banner

सुंदरनगर के खिला कवाल निवासी सैनिक छुट्टियाें के बाद पत्नी को लेकर जम्‍मू कशमीर के सांबा जा रहा था। शनिवार सुबह करीब 11 बजे जोगेंद्रनगर में गुम्मा के नजदीक कार दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से पत‍ि-पत्‍नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान 28 वर्षीय रंजीत व 26 वर्षीय मीना निवासी सुंदरनगर के रूप में हुई हैं। आसपास के लोगों की सहायता से घायलों को सड़क तक पंहुचाने के बाद उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल लाया गया था।

आपात सेवाओं में मौजूद चिकत्‍सक डाॅक्‍टर सौरभ दरोच ने घायलों को उपचार देकर योल स्थित सेना अस्‍पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने कार दुर्घटना की पुष्टि की है। मामले की छानबीन कर रहे पुलिस थाना के एएसआइ हरीश ने बताया दोनों घायलों को असपताल में प्राथमिक उपचार दिलाकर सेना के अस्पताल योल रेफर किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण भी कर लिया है। हादसे के कारणों पर पुलिस की जांच जारी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.