Move to Jagran APP

ब्राह्मण कल्याण परिषद के जिलाध्यक्ष नियुक्त

हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण कल्याण परिषद की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश अध्यक्ष पंडित वेद प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को कांगड़ा में हुई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Jun 2020 10:17 PM (IST)Updated: Sat, 20 Jun 2020 06:19 AM (IST)
ब्राह्मण कल्याण परिषद के जिलाध्यक्ष नियुक्त
ब्राह्मण कल्याण परिषद के जिलाध्यक्ष नियुक्त

संवाद सूत्र, कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण कल्याण परिषद की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश अध्यक्ष पंडित वेद प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को कांगड़ा में हुई। इस दौरान विभिन्न जिलों के अध्यक्षों की नियुक्तियां की गई। नवनीत शर्मा (गगल) को जिला कांगड़ा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जबकि शाहपुर के सुशील शर्मा महासचिव बनाए गए। डॉ. सुखदेव शर्मा ढलियारा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा धर्मशाला के रवि कांत डोगरा को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। उमेश नाग चड़ी को सह सचिव व अश्विनी शर्मा बनूरी को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। नगरोटा बगवां के कुलदीप नारायण प्रेस सचिव होंगे।

loksabha election banner

इसके अलावा डॉ. ब्रजेंद्र शर्मा सिहुंता को जिला चंबा का अध्यक्ष गरनोटा के अधिवक्ता गौत्तम शर्मा को जिला महासचिव बनाया गया। सतपाल शर्मा को ऊना का अध्यक्ष, राजेश शर्मा जलाड़ी को हमीरपुर का अध्यक्ष व शिव कुमार को महासचिव नियुक्त किया गया। एडवोकेट बलराम शर्मा कुसुम्पटी को जिला शिमला का अध्यक्ष तथा डॉ. ओपी शर्मा को महासचिव बनाया गया है। देवराज शर्मा जिला सोलन के अध्यक्ष और दिवान चंद शर्मा मंडी अध्यक्ष होंगे। दीपक विद्रोही व दीपक शर्मा कुल्लू जिला के अध्यक्ष व महासचिव होंगे। प्रदेशाध्यक्ष पंडित वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि अन्य जिलों के अध्यक्षों व शेष कार्यकारिणी की घोषणा भी जल्दी की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.