Move to Jagran APP

अनुराग ठाकुर आज देंगे प्रचार को धार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बाद अब केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर नगर निगम के चुनाव प्रचार का धार देंगे। अनुराग ठाकुर का एक दिवसीय दौरा नगर निगम चुनाव धर्मशाला को लेकर प्रस्तावित है। अनुराग शनिवार सुबह धर्मशाला पहुंचेंगे।

By Vijay BhushanEdited By: Published: Fri, 02 Apr 2021 04:47 PM (IST)Updated: Fri, 02 Apr 2021 04:47 PM (IST)
अनुराग ठाकुर आज देंगे प्रचार को धार
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर। जागरण आर्काइव

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बाद अब केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर नगर निगम के चुनाव प्रचार का धार देंगे। अनुराग ठाकुर का एक दिवसीय दौरा नगर निगम चुनाव धर्मशाला को लेकर प्रस्तावित है। अनुराग शनिवार सुबह धर्मशाला पहुंचेंगे। इस दौरान वह नगर निगम धर्मशाला में कोतवाली बाजार, दाड़ी, सिद्धबाड़ी सहित कई अन्य जगहों पर अपनी चुनावी जनसभाएं भी करेंगे। नगर निगम चुनावों को लेकर उनका एक दिवसीय दौरा भी प्रस्तावित है।

loksabha election banner

नगर निगम के चुनावो को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पहले ही धर्मशाला व पालमपुर में जनसभाएं कर चुके हैं और उसके बाद अब भाजपा द्वारा अनुराग ठाकुर को भी चुनावी जीत के लिए जनसभाएं करने के लिए आंमत्रित किया गया है। उनका धर्मशाला मे केवल एक ही दिन का दौरा होगा। भाजपा नगर निगम के चुनाव में जीत को लेकर कहीं भी पीछे नहीं रहना चाहती है, इसलिए वह अपने नेताओं के सहारे पार्टी के प्रत्याशियों की जीत को भी सुनिशिचत करना चाहती है। जिसे लेकर अब अनुराग ठाकुर का दौरा भी है। फिलहाल अनुराग ठाकुर का दौरा नगर निगम धर्मशाला के चुनावो को लेकर ही है। वह केवल धर्मशाला में ही नगर निगम चुनाव को लेकर जनसभाएं करेंगे।

धर्मशाला व पालमपुर नगर निगमों में बागी भी दोनों ही तरफ से पार्टी प्रत्याशियों की दिक्कतों को बढ़ा रहे हैं। ऐसे में अब भाजपा व कांग्रेस इन्हे दरकिनार पार्टी प्रत्याशियों की जीत को लेकर आगे बढऩे की ओर अग्रसर भी है। धर्मशाला व पालमपुर नगर निगम की जीत भाजपा व कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का सवाल भी बनी हुई है, तो दोनों ही नगर निगमों की जीत को लेकर अब बड़े नेताओं का भी आवागमन है। तस्वीर भले ही सात अप्रैल को सामने होगी पर इससे पहले दोनों ही राजनीतिक दल विकास को लेकर लोगों के बीच भी हैं।

अनुराग आज करेंगे जनसभाएं

केंद्रीय राज्य  वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर शनिवार को धर्मशाला नगर निगम में विभिन्न स्थानों पर जनसभाएं करेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर धर्मशाला नगर निगम में अपनी जनसभाएं कर चुके हैं। इन चुनावों में भाजपा विकास के मुद्दे को लेकर आगे है।

-राकेश पठानिया, वन मंत्री एवं प्रभारी नगर निगम चुनाव धर्मशाला


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.