Move to Jagran APP

Jan Aashirvad Yatra : अनुराग ठाकुर बोले, प्रदेश में फिल्म सिटी बनाने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर अपनी जन आशीर्वाद यात्राÓ के दौरान रविवार को ज्वालामुखी में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में फिल्म सिटी बनाने की संभावनाओं की तलाश की जाएगी।

By Virender KumarEdited By: Published: Sun, 22 Aug 2021 06:09 PM (IST)Updated: Sun, 22 Aug 2021 06:09 PM (IST)
Jan Aashirvad Yatra : अनुराग ठाकुर बोले, प्रदेश में फिल्म सिटी बनाने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी
अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में फिल्म सिटी बनाने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। जागरण आर्काइव

ज्वालामुखी, संवाद सहयोगी। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर अपनी 'जन आशीर्वाद यात्राÓ के दौरान रविवार को ज्वालामुखी में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में फिल्म सिटी बनाने की संभावनाओं की तलाश की जाएगी। प्रदेश में फिल्म सिटी बनाकर यहां के उभरते हुए कलाकारों को प्रतिभा दिखाने का मौका दिया जाएगा।

loksabha election banner

हिमाचल प्रदेश देवभूमि के नाम से जाना जाता है। इसे खेल भूमि भी बनाया जाएगा। ज्वालामुखी में इनडोर स्टेडियम बनाने वह खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जाएंगे। हिमाचल में यहां की कला और संस्कृति को बढ़ावा दिया जाएगा। हिमाचल में सोभा ङ्क्षसह आर्ट गैलरी अंद्रेटा, गुलेर की पेंङ्क्षटग, चंबा का रूमाल, किन्नौर की केतली और भी कई कलाओं से हिमाचल भरा हुआ है। सभी कलाओं के साथ बढ़ावा दिया जाएगा। देश-प्रदेश मिलकर काम करेंगे और हिमाचल को ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। केंद्र सरकार की यह भी मुख्य प्रयास रहेगा कि हिमाचल के संगीत का विकास किया जाए। उन्होंने बताया कि धर्मशाला में स्टेडियम बनाया गया जिस कारण हिमाचल व धर्मशाला को पूरी दुनिया ने जाना और एक अलग पहचान बनी। हिमाचल को दुनिया में शिखर की ऊंचाइयों पर ले जाने का कार्य किया जाएगा। आने वाले दिनों में हिमाचल नंबर एक प्रदेश बनेगा।

देहरा में खेलों को देंगे बढ़ावा

देहरा संगठनात्मक जिला में खेलों को भी बढ़ावा दिया जाएगा और जो भी कमियां हैं उन्हें पूरा किया जाएगा। यहां कपूर स्टेडियम के साथ और भी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर के खेलों को बढ़ावा दिया जाएगा और खिलाडिय़ों को भी बेहतर सुविधाएं और अवसर दिए जाएंगे।

इन्होंने किया स्वागत

इससे पूर्व उनके ज्वालामुखी पहुंचने पर स्थानीय विधायक रमेश धवाला, ज्वालामुखी भाजपा मंडल, मातृ शक्ति, युवा मोर्चा द्वारा फूलों के हार पहना कर किया गया। इस मौके पर उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर, भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, पूर्व मंत्री रङ्क्षवद्र रवि, मंडलाध्यक्ष मान चंद राणा, जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा, महामंत्री अभिषेक पाधा, ज्योति शंकर शर्मा आदि मौजूद रहे।

पूर्व विधायक ने याद करवाया वादा

पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने अनुराग ठाकुर को पत्र सौंपकर स्मरण करवाया है कि विधायक के नाते उनके आग्रह पर किस तरह उन्होंने तत्कालीन सांसद एवं बीसीसीआइ के अध्यक्ष के रूप में पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के कंडवाड़ी के प्रांगण को मिनी क्रिकेट स्टेडियम के लिए सबसे उचित ठहराया था। पूर्व विधायक ने कहा है कि इसका प्राकलन संबंधित विभाग के पास लंबित पड़ा, जिसे स्वीकृति प्रदान कराएं। वहीं साथ ही उन्होंने भगोटला गांव को भी इस दिशा में विकसित करवाया जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.