Move to Jagran APP

चुनावी शोर में बजेगा घोषणाओं का ढोल

हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव से ठीक पहले सत्ता पक्ष ने विकास के बड़े कार्यों की घोषणाओं का बड़ा सियासी दांव खेला। घोषणाओं का चक्रव्यूह विपक्ष की घेराबंदी के लिए रचा गया। अब चुनावी शोर में इन घोषणाओं ढोल बजेगा।

By Neeraj Kumar AzadEdited By: Published: Sat, 02 Oct 2021 06:44 PM (IST)Updated: Sat, 02 Oct 2021 06:44 PM (IST)
चुनावी शोर में बजेगा घोषणाओं का ढोल
चुनावी शोर में बजेगा घोषणाओं का ढोल। जागरण आर्काइव

शिमला, रमेश सिंगटा। हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव से ठीक पहले सत्ता पक्ष ने विकास के बड़े कार्यों की घोषणाओं का बड़ा सियासी दांव खेला। घोषणाओं का चक्रव्यूह विपक्ष की घेराबंदी के लिए रचा गया। अब चुनावी शोर में इन घोषणाओं ढोल बजेगा। एक समय हालात ऐसे भी बने जब लग रहा था कि उपचुनाव अब आगे सरकेंगे, लेकिन अचानक उपचुनाव की घोषणा हो गई। तब तक अधिकांश घोषणाओं की अधिसूचना जारी हो गई थी। अब चुनावी नगाड़ा बज चुका है, इसलिए प्रचार का आधार मिल गया। सत्तारूढ़ भाजपा अपनी सरकार की सफलताओं को मुद्दा बना रही है तो विपक्ष विफलताओं को भुनाने में जुटा है।

loksabha election banner

बड़ी घोषणाओं पर तत्काल अमल

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जुब्बल- कोटखाई क्षेत्र के लिए कई बड़ी घोषणाएं की। इन पर अमल भी तत्काल हो गया। जयराम ठाकुर ने जुब्बल, कोटखाई दोनों जगह एसडीएम कार्यालय, कोटखाई में बीडीओ कार्यालय, कलबोग में उपतहसील खोलने जैसी कई घोषणाएं की थी। इनमें से कोटखाई में बीडीओ बैठने शुरू हो गए हैं। कलबोग में नायब तहसीलदार, नावर में तहसीलदार बैठ गए हैं। नावर टिक्कर में फायर ब्रिगेड की सुविधा मिल गई है। यानी सभी घोषणाओं की अधिसूचनाएं जारी हो गई। दो जगह एसडीएम कार्यालय की न्यायिक स्वीकृति भी मिल गई। हां आचार संहिता के कारण एसडीएम अभी बैठ नहीं पाएंगे।

मंडी में साख का सवाल

मंडी संसदीय क्षेत्र सरकार और उसके मुखिया के लिए साख का सवाल बना हुआ है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी मंडी के कोटली व कुल्लू के निरमंड के लिए भी एसडीएम कार्यालय खोलने की घोषणा की थी। दोनों की अधिसूचना जारी हो गई है

फतेहपुर को भी सौगात

फतेहपुर में मुख्यमंत्री ने सब तहसील खोलने, रेहन को चौकी से थाने में तब्दील करने की घोषणा की थी। सब तहसील की अधिसूचना जारी हो गई। पौंग बांध विस्थापितों के बने विश्राम गृह की मरम्मत आरंभ हो गई।

अर्की में घोषणाओं पर अमल नहीं

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र ङ्क्षसह के निधन के कारण अर्की में उपचुनाव हो रहा है। मुख्यमंत्री ने अर्की दौरे के दौरान तीन घोषणाएं की थी। दाड़लाघाट में बीडीओ कार्यालय, अर्की में एचआरटीसी का सब डिपो खोलेगी और सायर मेले को राज्यस्तरीय दर्जा देने की घोषणा की गई, लेकिन, तीनों घोषणाओं की अधिसूचना जारी नहीं हो पाई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.