Woman Suicide: अम्ब में 55 वर्षीय महिला ने निगल लिया जहरीला पदार्थ, अस्पताल में मौत
Woman Suicide पुलिस थाना अम्ब के तहत जहरीला पदार्थ निगलने से 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतक महिला संदला देवी पत्नी तरसेम चंद नंदपुर गांव की रहने वाली थी। रविवार को अज्ञात कारणों के चलते उसने घर में ही पड़ा कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया।
अम्ब, संवाद सहयोगी। Woman Suicide, पुलिस थाना अम्ब के तहत जहरीला पदार्थ निगलने से 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतक महिला संदला देवी पत्नी तरसेम चंद नंदपुर गांव की रहने वाली थी। रविवार को अज्ञात कारणों के चलते उसने घर में ही पड़ा कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। इस कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई, उसे तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में दाखिल करवाया गया। लेकिन महिला को बचाया नहीं जा सका। सूचना मिलने पर अम्ब पुलिस ने महिला का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव उसके स्वजनों के सुपुर्द कर दिया है।
महिला ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या करने जैसा कदम क्यों उठाया है, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन स्वजनों के अनुसार वह कई दिनों से अस्वस्थ थी। डीएसपी अम्ब सृष्टि पांडे ने बताया कि शव का ऊना में पोस्टमार्टम करवाया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से परिवार के सदस्यों सहित आसपास के लोगों के भी बयान दर्ज किए गए हैं।
ज्वालामुखी में दुकान से शराब बरामद
ज्वालामुखी। अंबोटू निवासी त्रिलोक चंद की दुकान से पुलिस ने अवैध रूप से रखी शराब की छह बोमलें बरामद की हैं। यह कार्रवाई ज्वालामुखी पुलिस ने शनिवार देर शाम की। इस दौरान मीट एवं अंडें की दुकान की तलाशी लेने पर पुलिस ने छह बोतलें बरामद की। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चंबी में चार ट्रैक्टरों के चालान
शाहपुर। अवैध खनन के खिलाफ छेड़े विशेष अभियान के तहत शाहपुर पुलिस ने चार ट्रैक्टरों के चालान किए हैं। थाना प्रभारी शाहपुर त्रिलोचन सिंह ने बताया कि चंबी में अवैध खनन सामग्री ले जाने पर चार ट्रैक्टरों के चालान कर 18800 रुपये का जुर्माना वसूला है। इसके अलावा बिना मास्क घूमने पर एक व्यक्ति का चालान काट 500 रुपये जुर्माना वसूला है।