Move to Jagran APP

मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर समेत इन्‍होंने जताया चरणजीत सिंह के निधन पर शोक

Charanjit Singh Passed Away पूर्व हाकी खिलाड़ी चरणजीत सिंह के निधन पर शोक संवेदनाओं का सैलाब उमड़ रहा है। हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर सहित केंद्रीय युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अुनराग ठाकुर पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर व सतपात सत्‍ती ने निधन पर दुख जताया है।

By Virender KumarEdited By: Published: Thu, 27 Jan 2022 02:13 PM (IST)Updated: Thu, 27 Jan 2022 02:13 PM (IST)
मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर समेत इन्‍होंने जताया चरणजीत सिंह के निधन पर शोक
चरणजीत सिंह के निधन पर दिग्‍गजों ने शोक व्‍यक्‍त किया।

शिमला/ऊना, जागरण टीम। Charanjit Singh Passed Away, पूर्व हाकी खिलाड़ी चरणजीत सिंह के निधन पर शोक संवेदनाओं का सैलाब उमड़ रहा है। हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर सहित केंद्रीय युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अुनराग ठाकुर, प्रदेश के ग्राीमण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, राज्‍य के छठे वित्‍त आयोग के अध्‍यक्ष सतपात सत्‍ती ने निधन पर दुख जताया है।

loksabha election banner

प्रदेश के मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने ट्विटर पर लिखा- ऊना से संबंध रखने वाले पूर्व हाकी खिलाड़ी और 1964 ओलिंपिक खेलों में भारतीय हाकी टीम के कप्तान रहे पद्मश्री व अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित चरणजीत सिंह जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। हिमाचल का गौरव बढ़ाने में उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक रहेगा। ईश्वर दिवंगत की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकग्रस्त परिवार को संबल प्रदान करें। ॐ शांति!

वहीं, मंत्री वीरेंद्र कंवर ने अपनी फेसबुक वाल पर लिखा '- जिला ऊना से संबंध रखने वाले भारतीय हाकी के खिलाड़ी अर्जुन अवार्ड व पद्मश्री से सम्मानित श्री चरणजीत जी के निधन का समाचार व्यथित करने वाला है। 92 वर्ष की उम्र में भी उनमें खिलाड़ी जैसा जोश था जिससे हमें भी ऊर्जा मिलती थी। आज हाकी जगत का तारा अस्त हो गया। प्रभु से उनकी आत्मा की शांति व परिवार को दुख सहन करने की शक्ति देने की कामना करता हूँ।

केंद्रीय  मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्विटर पर लिखा- देवभूमि हिमाचल के ऊना में जन्मे पूर्व भारतीय हाकी खिलाड़ी व कप्तान श्री चरणजीत सिंह जी का देवलोकगमन दुखदाई है। आपका देहावसान खेल जगत की एक बहुत बड़ी क्षति है। चरणजीत जी के नेतृत्व में ही भारतीय टीम ने 1964 में टोक्यो ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीता था।खेल में उन्हें असाधारण प्रतिभा थी।

Koo App
ऊना से संबंध रखने वाले पूर्व हॉकी खिलाड़ी और 1964 ओलंपिक खेलों में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रहे, पद्मश्री व अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित चरणजीत सिंह जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। हिमाचल का गौरव बढ़ाने में उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक रहेगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकग्रस्त परिवार को संबल प्रदान करें। ॐ शांति! - Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) 27 Jan 2022


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.