Move to Jagran APP

प्रदेश में पहली बार ऑल वुमन परेड, कानून व्यवस्था संभालेंगी महिला पुलिस कर्मी, हस्तियों ने किया सलाम

All women Pared Shimla Ridge हिमाचल प्रदेश की महिला पुलिस सोमवार को नारी शक्ति का प्रदर्शन करेगी। प्रदेश के इतिहास में ऐसा पहला मौका होगा जब ऑल वुमन परेड होगी। आयोजन का जिम्मा महिला पुलिस ही संभालेगी। शिमला का रिज मैदान इसका गवाह बनेगा।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Mon, 08 Mar 2021 07:55 AM (IST)Updated: Mon, 08 Mar 2021 07:55 AM (IST)
प्रदेश में पहली बार ऑल वुमन परेड, कानून व्यवस्था संभालेंगी महिला पुलिस कर्मी, हस्तियों ने किया सलाम
हिमाचल प्रदेश की महिला पुलिस सोमवार को नारी शक्ति का प्रदर्शन करेगी।

शिमला, रमेश सिंगटा। All women Pared Shimla Ridge, हिमाचल प्रदेश की महिला पुलिस सोमवार को नारी शक्ति का प्रदर्शन करेगी। प्रदेश के इतिहास में ऐसा पहला मौका होगा, जब ऑल वुमन परेड होगी। आयोजन का जिम्मा महिला पुलिस ही संभालेगी। शिमला का रिज मैदान इसका गवाह बनेगा। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पूरे प्रदेश में महिला पुलिस कानून व्यवस्था, यातायात नियंत्रण का जिम्मा संभालती नजर आएगी। रेंज की पहली नियमित डीआइजी बनी सुमेधा, आइपीएस अधिकारी सौम्या सांबशिवन, अंजुम आरा, मंडी की एसपी शालिनी अग्निहोत्री, बनगढ़ की कमांडेंट आकृति पूरे कार्यक्रम की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। परेड का नेतृत्व आइपीएस अधिकारी सृष्टि पांडे करेंगी। एआइजी डा. मोनिका भी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मेहनत कर रही हैं, जबकि प्लाटून को नामी खिलाड़ी एवं हिमाचल पुलिस की अधिकारी प्रियंका नेगी लीड करेंगी।

loksabha election banner

परेड का उद्घाटन राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय करेंगे, जबकि ऑल वुमन कल्चरल कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे। रिज पर महिला पुलिस कर्मी बाइक पर हैरतअंगेज करतब दिखाएंगी। बिना हथियारों से लड़ाई कैसे लड़ी जाती है, यह दिखाएंगी। हथियारों के साथ ड्रिल करेंगी। यह कार्यक्रम आधी आबादी के लिए प्रेरणादायक रहेगा।

वीरांगना कॉफी टेबल बुक होगी लांच

इस मौके पर वीरांगना के नाम से कॉफी टेबल बुक भी लांच होगी। इस बुक के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह से लेकर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के संदेश भी होंगे। पुलिस विभाग ने इस तरह का पहला अनूठा प्रयास किया है। यह सब डीजीपी संजय कुंडू की पहल से हो रहा है।

हस्तियों का सलाम

हिमाचल पुलिस की नारी शक्ति की शानदार सोच के लिए देश की हस्तियों ने भी सलाम किया है। अभिनेत्री हेमा मालिनी, अभिनेता आमिर खान, अनुपम खेर, गायक हंस राज हंस, फिल्म निर्माता प्रकाश झा ने हिमाचल पुलिस को बधाई संदेश दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.