धर्मशाला में नगर निगम चुनाव के लिए सभी दल कर रहे तैयारी, आप पार्टी भी नहीं है पीछे
नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा कांग्रेस सहित अाम अादमी पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झौंक दी है। कांग्रेस व भाजपा दिग्गजों की नुक्कड़ बैठकें करने व कैबिनेट रैंक के मंत्रियों व सांसद की अोर से मोर्चा संभालने के बाद नगर निगम का संग्रामभी तेज हो गया है।
धर्मशाला, जेएनएन। नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा, कांग्रेस सहित अाम अादमी पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झौंक दी है। कांग्रेस व भाजपा के दिग्गजों के नुक्कड़ बैठकें करने व कैबिनेट रैंक के मंत्रियों व सांसद की अोर से मोर्चा संभालने के बाद नगर निगम का संग्राम अौर भी तेज हो गया है।
पहली अप्रैल को अलग-अलग स्थानों पर भाजपा व कांग्रेस के नेताओं ने बैठकें की। कांग्रेस पार्टी के पूर्व में 14 चेहरे जीतकर नगर निगम पहुंचे थे, इस बार 14 में से सिर्फ चार ही लोग मैदान में हैं। शेष को कांग्रेस ने मौका नहीं दिया है। इसी तरह से भाजपा के पूर्व में तीन प्रत्याशी ही जीतकर नगर निगम पहुंचे थे उस समय हालांकि पार्टी चिन्ह पर चुनाव नहीं हुए थे।
पूर्व के तीन में से दो ही प्रत्याशी भाजपा ने उतारे हैं। एेसे में कांग्रेस व भाजपा से हटकर काफी लोग अाजाद उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं। भाजपा ने डैमेज कंट्रोल करते हुए अाजाद प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरे अपने ही कार्यकर्ताओं की प्राथमिक सदस्यता तक रद कर दी है उनके पार्टी में अौहदे भी खत्म कर दिए हैं। जिसका लाभ अब पार्टी के उम्मीदवार को मिलना शुरू हो गया है। अाजाद प्रत्याशियों पर भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशी भारी पड़ रहे हैं। सात अप्रैल को मतदान होना है अौर भाजपा, कांग्रेस व अाप सहित निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपनी पूरी ताकत झौंक दी है।