अजय को सौंपी जिलाध्यक्ष पद की कमान
संवाद सहयोगी नगरोटा बगवां पंचायत भदरेहड़ निवासी अजय ठाकुर को इंडियन नेशनल ट्रेड यूनि
संवाद सहयोगी, नगरोटा बगवां : पंचायत भदरेहड़ निवासी अजय ठाकुर को इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस हिमाचल प्रदेश यूथ विग जिला कांगड़ा का प्रधान नियुक्त किया गया है। प्रदेश यूथ विग के महासचिव रोहित शांडिल ने बताया कि अजय ठाकुर की नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष राहुल तंवर ने की है।
अजय ठाकुर ने कहा कि सौंपी गई जिम्मेदारी पर खरा उतरने की कोशिश की जाएगी। प्रदेश सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिए युवा वर्ग अहम भूमिका निभाएगा। विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी हित में कार्य किए जाएंगे। पंचायतीराज चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत को सुरक्षित बनाने के लिए भी प्रचार प्रसार किया जाएगा। नियुक्ति के लिए उन्होने पूर्व मंत्री जीएस बाली, प्रदेश अध्यक्ष राहुल तंवर का आभार प्रकट किया है।