Move to Jagran APP

दो महीने बाद हिमाचल के लिए हवाई सेवाएं शुरू, दिल्ली से कांगड़ा एयरपोर्ट पर पहुंचे 45 यात्री

Himachal Air Service हिमाचल प्रदेश के लिए दो महीने बाद हवाई सेवाएं शुरू हो गईं।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Mon, 25 May 2020 12:49 PM (IST)Updated: Mon, 25 May 2020 12:52 PM (IST)
दो महीने बाद हिमाचल के लिए हवाई सेवाएं शुरू, दिल्ली से कांगड़ा एयरपोर्ट पर पहुंचे 45 यात्री
दो महीने बाद हिमाचल के लिए हवाई सेवाएं शुरू, दिल्ली से कांगड़ा एयरपोर्ट पर पहुंचे 45 यात्री

धर्मशाला/गगल, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश के लिए दो महीने बाद हवाई सेवाएं शुरू हो गईं। गगल हवाई अड्डे पर दो महीने दो दिन के बाद सोमवार को हवाई जहाज पहुंचा। जनता कर्फ्यू व लॉकडाउन से पहले ही सरकार व प्रशासन ने हवाई सेवाएं बंद कर दी थीं। स्पाइस जेट का विमान 45 यात्रियों को दिल्ली से गगल स्थित कांगड़ा एयरपोर्ट पर पहुंचा। इस प्लेन में 80 यात्रियों के बैठने की क्षमता है, लेकिन शारीरिक दूरी नियम के चलते इसमें 45 यात्री अाए।

loksabha election banner

यह विमान 12:40 बजे वापस दिल्ली के लिए लौट गया। इसके अलावा एयर इंडिया का विमान दिल्ली से उड़ान भरकर दोपहर 1:20 बजे गगल पहुंचेगा तथा 2:00 बजे गगल से चंडीगढ़ के लिए रवाना होगा। यही विमान शाम 4:00 बजे चंडीगढ़ से गगल आकर यहां से दिल्ली जाएगा।

एसडीएम कांगड़ा जतिन लाल, डीएसपी कांगड़ा सुनील राणा, एयरपोर्ट गगल के निदेशक किशोर शर्मा मौके पर मौजूद हैं। यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.