कोरोना संक्रमित मंत्री के संपर्क में आने के बाद क्वारंटाइन अवधि पूरा कर कल से कृषि मंत्री लौटेंगे जनता के बीच
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने खुद को एहतियातन होम क्वारंटाइन किया हुआ था। कैबिनेट बैठक में गोविंद सिंह ठाकुर के संपर्क में आए थे। हालांकि कोविड-19 के सभी नियमों का मंत्री वीरेंद्र कंवर ने पालन किया था।
गगरेट, जेएनएन। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने खुद को एहतियातन होम क्वारंटाइन किया हुआ था। कैबिनेट बैठक में गोविंद सिंह ठाकुर के संपर्क में आए थे। हालांकि कोविड-19 के सभी नियमों का मंत्री वीरेंद्र कंवर ने पालन किया था। लेकिन एहतियातन खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया था। उन्हें किसी भी तरह के कोई लक्षण नहीं थे और वह क्वारंटाइन अवधि में भी बिल्कुल स्वस्थ रहे। वीरेंद्र कंवर के निजी सचिव बिक्रम कुमार ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कल से मंत्री वीरेंद्र कंवर लोगों के लिए पहले की तरह कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए उपलब्ध रहेंगे और उनसे मिलने वाले लोग भी इन नियमों का सख्ती से पालन कर मंत्री से मिल सकते हैं।