Move to Jagran APP

विरोध के बाद कांग्रेस हाईकमान ने हिमाचल में नियुक्तियों पर लगाई रोक

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी के विस्तार को पार्टी हाईकमान ने झटका दिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 31 अक्टूबर को प्रदेश प्रभारी द्वारा की गई नियुक्तियों को फिलहाल रोक दिया है।

By Virender KumarEdited By: Published: Wed, 17 Nov 2021 11:15 PM (IST)Updated: Wed, 17 Nov 2021 11:15 PM (IST)
विरोध के बाद कांग्रेस हाईकमान ने हिमाचल में नियुक्तियों पर लगाई रोक
विरोध के बाद कांग्रेस हाईकमान ने हिमाचल में नियुक्तियों पर रोक लगाई । जागरण आर्काइव

शिमला, जागरण संवाददाता। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी के विस्तार को पार्टी हाईकमान ने झटका दिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 31 अक्टूबर को प्रदेश प्रभारी द्वारा की गई नियुक्तियों को फिलहाल रोक दिया है। 12 में से केवल एक ही नियुक्ति को मान्य माना गया है। इसमें बोधराज भारद्वाज को सचिव के पद पर तैनाती दी गई है। इस दौरान महासचिव सहित सचिव नियुक्त किए गए थे।

loksabha election banner

कांग्रेस पार्टी में इन नियुक्तियों को लेकर काफी बवाल मचा हुआ था। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर ने सबसे पहले सिरमौर जिला से सचिव बनाई गई दयाल प्यारी की नियुक्ति का विरोध किया था। उनका आरोप था कि ब्लाक कांग्रेस कमेटी को विश्वास में लिए बगैर यह नियुक्ति की गई है। उन्होंने इसको लेकर पार्टी कार्यालय में समर्थकों के साथ विरोध भी जताया था। इसके बाद वह दिल्ली गए थे। सूत्रों के मुताबिक बीते रोज उन्होंने दिल्ली में पार्टी के कई शीर्ष नेताओं से मुलाकात की और इन नियुक्तियों के बारे में हाईकमान को अवगत करवाया।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से बुधवार देर शाम इस संबंध में एक ही नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के मुताबिक अभी एक ही नियुक्ति हुई है।

पार्टी हाईकमान के फैसले पर फिलहाल देश का कोई भी पदाधिकारी बोलने को तैयार नहीं है। पीसीसी का कहना है कि हाईकमान से अभी एक ही नियुक्ति का पत्र प्राप्त हुआ है। अन्य नियुक्तियों पर क्या निर्णय लिया इस पर पत्र आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

प्रतिभा सिंह को बधाई देने शिमला पहुंचे कुपवी के लोग

कुपवी तहसील के चहेतों का प्रतिनिधिमंडल मंडी ससंदीय क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद प्रतिभा ङ्क्षसह को जीत की बधाई देने उनके शिमला स्थित निवास होलीलाज पहुंचा। ढोल-नगाड़ों से प्रतिभा ङ्क्षसह की जीत की खुशी का इजहार करते हुए कुपवी के लोगों ने उन्हेें शुभकामनाएं दीं। लोगों ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र ङ्क्षसह के हिमाचल को दिए उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि उनकी जीत प्रदेश के लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं की जीत है। वह प्रदेश की समस्याओं और उन्हें दूर करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगी। कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य ङ्क्षसह ने कहा कि वीरभद्र ङ्क्षसह की भांति उनकी माता प्रतिभा ङ्क्षसह भी प्रदेश की सेवा के प्रति समर्पित रहेंगी।

प्रतिनिधिमंडल में पूर्व जिला परिषद सदस्य हरि ङ्क्षसह पचनाईक, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव यशपाल तनाइक, बसंती बसटा, रणवीर तेगवान, नैन ङ्क्षसह लालटा, गुलाब ङ्क्षसह पंवार, लाल ङ्क्षसह धिरटा, जयलाल शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, सुखङ्क्षवदर माखटा, शेर ङ्क्षसह, मस्तराम पचनाइक, उजागर समटा, पदम दिप्टा, भगत राम शर्मा, दीपराम दिलटा, लाल ङ्क्षसह लालटा, नारायण बलटा, रणवीर राणा, प्रताप धिरटा, मेहर ङ्क्षसह लालटा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजेश लालटा, तुलसीराम जमालटा, शेर ङ्क्षसह मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.