Move to Jagran APP

बारिश-हिमपात के बाद हिमाचल में सात डिग्री गिरा तापमान, जानें कहां हुई बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश में हिमपात व बारिश के बाद तापमान में गिरावट आ गई है। अधिकतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक गिरा है। मनाली-लेह मार्ग के तंगलंगला बारालाचा सहित शिंगुला दर्रे में शनिवार को हिमपात हुआ। बर्फ सैलानियों के लिए तो खुशी लेकर आई है लेकिन इससे राहगीरों की दिक्कत बढ़ेगी।

By Vijay BhushanEdited By: Published: Sat, 11 Sep 2021 08:47 PM (IST)Updated: Sun, 12 Sep 2021 07:48 AM (IST)
बारिश-हिमपात के बाद हिमाचल में सात डिग्री गिरा तापमान, जानें कहां हुई बर्फबारी
रामपुर में खोपड़ी माता के मंदिर के पास गिरे भारी भरकम पत्थरों को हटाकर मार्ग को बहाल करते हुए। जागरण

शिमला, राज्य ब्यूरो। Himachal weather update, हिमाचल प्रदेश में हिमपात व बारिश के बाद तापमान में गिरावट आ गई है। अधिकतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक गिरा है। मनाली-लेह मार्ग के तंगलंगला, बारालाचा सहित शिंगुला दर्रे में शनिवार को हिमपात हुआ। बर्फ सैलानियों के लिए तो खुशी लेकर आई है, लेकिन इससे राहगीरों की दिक्कत बढ़ेगी। 15 सितंबर के बाद सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मनाली-लेह मार्ग पर बर्फबारी की संभावना बढ़ जाती है।

loksabha election banner

बारिश के साथ हवा चलने से बिलासपुर और हमीरपुर में मक्की की फसल को नुकसान पहुंचा है। बारिश व भूस्खलन के कारण प्रदेशभर में नौ मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। 17 मार्ग यातायात के लिए बंद हैं। कांगड़ा जिला में देहरा उपमंडल के तहत ढलियारा में ल्हासा गिरने से होशियारपुर-धर्मशाला मार्ग पर डेढ़ घंटे तक यातायात बाधित रहा। चंबा जिला के डलहौजी में बारिश से गैराज पर डंगा (दीवार) गिरने से दो कारें मलबे में दब गईं। सिरमौर जिला में नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे जांगीरूग के पास भूस्खलन से बंद हो गया। साढ़े तीन घंटे एनएच बंद रहने से कई वाहन फंसे रहे। शिमला जिला के रामपुर के प्रवेश द्वार स्थित खोपड़ी में माता के मंदिर के निकट दिन के साढ़े तीन बजे पहाड़ी से भारी चट्टानें गिरने से यातायात बाधित हो गया।

प्रदेशभर में शुक्रवार रात से शनिवार तक बारिश का क्रम जारी रहा। नाहन में 49, कुफरी में 45.5, शिमला में 34, हमीरपुर में 31.6, भुंतर में 24, बिलासपुर में 19.5, धर्मशाला में 18.6, ऊना में 11.4 मिलीमीटर बारिश हुई। केलंग में सात, जबकि भुंतर में छह डिग्री तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, शिमला और सिरमौर में आंधी व बिजली गिरने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। कुछ स्थानों पर बारिश भी हो सकती है।

कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)

स्थान,न्यूनतम,अधिकतम

शिमला,15.0,20.4

सुंदरनगर,20.0,26.7

भुंतर,18.9,23.0

कल्पा,12.4,18

धर्मशाला,18.8,24.2

ऊना,23.0,30.5

नाहन,23.1,27.0

केलंग,9.6,11.7

सोलन,19.1,24.0


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.