Move to Jagran APP

फतेहपुर उपचुनाव में कृपाल परमार के बाद भाजपा से दो और दावेदारों ने जताई दावेदारी

उपचुनावों की तैयारियों में जुटी भाजपा ने फतेहपुर में होने वाले उपचुनाव को फतेह करने के लिए रणनीति तैयार करनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतपाल सत्ती व भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर फतेहपुर पहुंच कर दो दिन कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली।

By Richa RanaEdited By: Published: Fri, 25 Jun 2021 10:15 AM (IST)Updated: Fri, 25 Jun 2021 10:15 AM (IST)
फतेहपुर उपचुनाव में कृपाल परमार के बाद भाजपा से दो और दावेदारों ने जताई दावेदारी
भाजपा ने फतेहपुर में होने वाले उपचुनाव को फतेह करने के लिए रणनीति तैयार करनी शुरू कर दी है।

फतेहपुर, जागरण संवाददाता। प्रदेश में उपचुनावों की तैयारियों में जुटी भाजपा ने फतेहपुर में होने वाले उपचुनाव को फतेह करने के लिए रणनीति तैयार करनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतपाल सत्ती व भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर फतेहपुर पहुंच कर दो दिन कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली। इसके पश्चात पार्टी हाइकमान को पूरी जमीनी हकीकत से रूबरू करवाया जाएगा। पूर्व बीडीसी रीता ठाकुर व पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष जगदेव सिंह को उम्मीदवार बनाने के भी दावे हुए हैं।

loksabha election banner

गौरतलब है कि भाजपा फतेहपुर में पिछले तीन चुनाव लगातार हार चुकी है। इन सभी चुनावों में टिकट आवंटन ही भाजपा की हार का कारण रही है, और अभी तक भी भाजपा से करीब आधा दर्जन नेता टिकट मिलने की आस लगाएं बैठे हैं। ऐसे में भाजपा हाईकमान इस बार पिछले चुनावों की गलती न दोहराने के मूड में दिख रही है। वहीं पार्टी नेता कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोल कर टिकटार्थियों की रिपोर्ट तैयार करने में जुटी हुई है तो वहीं टिकटार्थियों में शामिल पूर्व बीडीसी चेयरमैन रीता ठाकुर ने दर्जनों पंचायत प्रतिनिधियों व बीडीसी सदस्यों को साथ लेकर ताल ठोकते हुए सतपाल सत्ती व त्रिलोक कपूर के साथ धमेटा के विश्राम गृह में बैठक की।

जिसमें आगामी चुनाव को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान उन्होंने सतपाल सत्ती व त्रिलोक कपूर को आश्वस्त किया की पार्टी जो भी निर्णय लेगी वह पार्टी को जिताने के लिए कड़ी मेहनत करते हुए इस बार फतेहपुर सीट भाजपा को झोली में डालेगें। तो वहीं विधानसभा उपचुनाव फतेहपुर के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक पंडित कृष्ण दत्त की अध्यक्षता में लोहारा मे संपन्न हुई। जिसमें जिला परिषद कांगड़ा के पूर्व उपाध्यक्ष जगदेव सिंह के लिए टिकट की मांग की गई।

उन्होंने कहा है कि जगदेव सिंह लंबे समय से संगठन व पार्टी के लिए निस्वार्थ भाव से अपनी सेवाएं दे रहे हैं । वह दो बार लगातार जिला परिषद का चुनाव भी जीत चुके हैं, उन्होंने अपने कार्यकाल में क्षेत्र में करोडों रुपये के विकास कार्य भी करवाए हैं और भाजपा के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन निष्ठापूर्ण कर चुके हैं। उनका प्रत्येक वर्ग में जनाधार है। वे लंबे समय से फतेहपुर की आम जनता के संपर्क में हैं। वह साफ-सुथरी छवि, सक्रिय व अविवादित हैं।

विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं से भी भली भांति परिचत हैं। इसलिए भाजपा यदि जगदेव सिंह को उप चुनाव में उम्मीदवार बनाती है तो भारी मतों से जीत दर्ज कर सकते हैं। वे सभी कार्यकर्ताओं को साथ लाने की क्षमता भी रखते हैं। इसलिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से निवेदन है कि उप चुनाव फतेहपुर में जगदेव सिंह को भाजपा प्रत्याशी बनाया जाए। इस अवसर पर राज कुमार शर्मा, रिखी राम, रमन कुमार , कृष्ण गोपाल, सुजान सिंह, विकास राणा ,सुरेश शर्मा , बबिंद्र सिंह संजय कुमार ,पुष्पिन्दर राणा ,पूर्ण सिंह ,जसविन्दर सिंह, सुरेंद्र कुमार ,राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.