Move to Jagran APP

कार्यकर्ता अपने बूथ में जोड़ें 10 सदस्य : अश्विनी

संवाद सूत्र नगरोटा बगवां भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल नगरोटा बगवां की बैठक

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Aug 2020 08:59 PM (IST)Updated: Fri, 21 Aug 2020 08:59 PM (IST)
कार्यकर्ता अपने बूथ में जोड़ें 10 सदस्य : अश्विनी
कार्यकर्ता अपने बूथ में जोड़ें 10 सदस्य : अश्विनी

संवाद सूत्र, नगरोटा बगवां : भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल नगरोटा बगवां की बैठक मंडल अध्यक्ष किशोरी लाल की अध्यक्षता में हुई, जिसमें नगरोटा बगवां के विधायक अरुण कुमार, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला कांगड़ा के अध्यक्ष अश्वनी गिल और मंडल अध्यक्ष विनय कुमार उपस्थित रहे। इस दौरान विधायक ने कहा कि आज प्रदेश सरकार ने हर वर्ग के लिए कई योजनाएं चला रखी हैं, जिसमें कम ब्याज दरों पर ऋण लेकर कार्य कर सके। अनुसूचित जाति मोर्चा पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है। जिला मोर्चा अध्यक्ष अश्विनी गिल व मंडल अध्यक्ष किशोरी लाल ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर काम करने के टिप्स दिए। जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को अपने संगठन को मजबूत कर मूल संगठन को मजबूती प्रदान करने पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर कम से कम 10 अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संगठित करें, ताकि आने वाले 2022 के विधानसभा चुनावों में भाजपा के मूल संगठन को बल मिल सके। बैठक में वार्ड नौ के पार्षद रानू राम, जैसी राम, संजय तेजा, ओंकार, ओपी हीर, राजकुमार, जीवना रानी, कुलदीप, रोशन लाल, ज्ञानचंद मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.