कोर्ट ने पांच दिन के रिमांड पर भेजा पत्नी का हत्यारा, पुलिस की पूछताछ में कबूला गुनाह Kangra News
Jawali Murder case पुलिस थाना हरनोटा में स्नेहलता के मर्डर केस की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है।
जवाली, जेएनएन। पुलिस थाना हरनोटा में स्नेहलता के मर्डर केस की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। स्नेहलता का पति रणजीत सिंह ही हत्यारा है तथा पुलिस के समक्ष रणजीत सिंह ने अपना गुनाह कबूल भी कर लिया है। किस हथियार से और कैसे रणजीत सिंह ने स्नेहलता का मर्डर किया है, इसका कोई खुलासा नहीं हो पाया है। आरोपित रणजीत सिंह के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है व कार्रवाई शुरू कर दी। शुक्रवार शाम को आरोपित को जवाली कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले की पुष्टि एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने की है।
रणजीत सिंह ने बुधवार की रात शराब के नशे में पत्नी की हत्या कर दी थी। आरोपित की बेटी ने भी उसी पर हत्या का आरोप लगाया था, जबकि आरोपित अपने भाई पर आरोप लगा रहा था। पुलिस ने वीरवार सुबह दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। इस दौरान महिला के पति रणजीत सिंह ने गुनाह कबूल कर लिया। महिला की बड़ी बेटी की नौ तारीख को शादी हुई थी व वीरवार को ही उसने पहली बार मायके आना था। लेकिन उसे घर आने पर मां खून से लथपथ मिली।