दूसरे दिन भी कक्षाओं का बहिष्कार
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के परिसर में दूसरे दिन भी शिक्षा का पूर्ण बहिष्कार रहा। एबीवीपी ने कैंपस के मुख्य दरवाजे पर जड़ा ताला नही खोला। वही सीयू के उपकुलपति प्रो. एचआर शर्मा का भी घेराव किया। वही उन्होंने एबीवीपी को मांगे पूरी करने के लिए 15 दिन का समय मांगा। फिर भी एबीवीपी आंदोलन वापिस न लेने पर अड़ी है। सीयू के स्थायी कैंपस की मांग को लेकर एबीवीपी अब किस भी समझौते को तैयार नही है। सीयू में चारो कैंपस धर्मशाला
जागरण टीम, धर्मशाला/शाहपुर/देहरा : हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्थायी परिसर के निर्माण की मांग के समर्थन में अखिल भारतीय विद्याथी परिषद (एबीवीपी) कार्यकर्ताओं की शुरू हुआ कक्षाओं का बहिष्कार मंगलवार को भी जारी रहा। दूसरे दिन भी सीयू के धौलाधार परिसर धर्मशाला, शाहपुर व सप्त सिधू परिसर देहरा में कक्षाएं बंद रहीं। हालांकि सीयू प्रशासन ने सीयू परिसरों के ताले खोलने के लिए एबीवीपी कार्यकर्ताओं से बातचीत की लेकिन मुख्य दरवाजे पर जड़ा ताला नहीं खोला।
धर्मशाला में सीयू के सम उपकुलपति प्रो. एचआर शर्मा और छात्र कल्याण अधिष्ठाता का विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने घेराव किया। वही उन्होंने मांगें पूरी करने के लिए 15 दिन का समय मांगा। फिर भी एबीवीपी आंदोलन वापस न लेने पर अड़ी है। सीयू के स्थायी कैंपस की मांग को लेकर एबीवीपी अब किस भी समझौते को तैयार नही है। एबीवीपी के जिला संयोजक अभिषेक ने कहा कि एक दशक से लटके सीयू के स्थाई भवन के निर्माण पर सरकारेंकेवल राजनीति ही कर रही है। और वादे कर लोगोंको गुमराह करती आई हैं। अब एबीवीपी के आंदोलन तभी वापसी होगा जब इसके स्थायी भवन की रहा साफ होगी। एबीवीपी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगें 15 दिन के भीतर न मानी गई तो आंदोलन किया जाएगा।
------------ जागरण संवाददाता, पालमपुर : हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में मंगलवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक भूख हड़ताल की। हड़ताल में कार्यकर्ताओं के साथ विद्यार्थियों ने भी भाग लिया।
एबीवीपी इकाई अध्यक्ष राहुल शर्मा व सचिव प्रत्यूष चंदेल ने बताया कि भूख हड़ताल फीस वृद्धि व एसएफएस की सीटों में फीस बढ़ाना है। कृषि विश्वविद्यालयों की नीतियों के खिलाफ 19 फरवरी दोपहर बाद तीन बजे तक सांकेतिक भूख हड़ताल को करने का निर्णय लिया है। कृषि विश्वविद्यालय में नौ विद्यार्थी सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठे हैं। सांकेतिक भूख हड़ताल में प्रत्युष चंदेल, अंकित ठाकुर, राहुल शर्मा, निखिल, भुवनेश, अंकित, अभय वर्मा, भूपेंद्र सिंह, सुप्रीम ठाकुर बैठे हैं। उन्होंने मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।