Move to Jagran APP

हिमाचल विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी होगी तीसरा विकल्‍प : नरेंद्र पठानिया

Aam Admi Party आम आदमी पार्टी के कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र प्रभारी नरेंद्र पठानिया ने कहा आम आदमी पार्टी प्रदेश में तीसरा विकल्प बनेगी। उन्होंने कहा दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Mon, 01 Feb 2021 02:30 PM (IST)Updated: Mon, 01 Feb 2021 02:30 PM (IST)
हिमाचल विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी होगी तीसरा विकल्‍प : नरेंद्र पठानिया
आम आदमी पार्टी के कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र प्रभारी नरेंद्र पठानिया ने कहा आम आदमी पार्टी प्रदेश में तीसरा विकल्प बनेगी।

धर्मशाला, जेएनएन। आम आदमी पार्टी के कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र प्रभारी नरेंद्र पठानिया ने कहा आम आदमी पार्टी प्रदेश में तीसरा विकल्प बनेगी। उन्होंने कहा दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने शिमला में आम आदमी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय का उद्घाटन अवसर पर प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है। पार्टी विस्तार कार्यक्रम की घोषणा करते हुए जैन ने प्रदेश के चारों लोकसभा क्षेत्रों के अध्यक्षों के नाम की भी घोषिणा की है। जिसमें कर्नल नरेन्द्र पठानिया (रिटा) को कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी का ऐलान किया।

loksabha election banner

कर्नल पठानिया ने कहा वह फरवरी में कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के 17 विधानसभा क्षेत्रों में विस्तार कमेटियों का संगठन करेंगे और क्षेत्र के सभी वर्गों के लोगों और महिलाओं को जोड़ते हुए आम आदमी पार्टी की सदस्यता बढ़ाएंगे। आम आदमी पार्टी के नेशनल अध्यक्ष एवं दिल्‍ली के मुख्यमंत्री अ‍रविंद केजरीवाल और प्रदेश प्रभारी रत्नेश गुप्ता व संयोजक अनूप केसरी का आभार प्रकट करते हुए पठानिया ने 'आप ' को प्रदेश में एक तीसरे मजबूत विकल्प देने का वादा किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.