तीसरे पंचभीष्म मेले में आठ हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश
कांगड़ा के जंयती माता मंदिर में चल रहे पंच भीष्म मेले के तीसरे दिन लगभग आठ हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने शीश नवाया।
संवाद सहयोगी, कांगड़ा : जयंती माता मंदिर में पंचभीष्म मेले के तीसरे दिन करीब आठ हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। रविवार सुबह से जयंती माता मंदिर में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था और तकरीबन दस बजे तक मंदिर परिसर से नीचे रास्ते तक श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लग गई। भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से नंदरूल पुराना कांगड़ा मार्ग पर जाम लग गया। इससे कई घंटे जाम लगा रहा। जानकारी मिलते ही कांगड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थानीय युवाओं की सहायता से जाम को खुलवाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह-जगह लंगर लगाए गए।
मंदिर के पुजारी कुरुणोश शर्मा ने बताया कि रविवार को छुट्टी होने पर भारी संख्या में श्रद्धालु माता का आशीर्वाद लेने पहुंचे। उन्होंने बताया कि अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु माता के दरबार पहुंच रहे हैं।