63 लोग स्वस्थ, 40 कोरोना पॉजिटिव
जागरण संवाददाता धर्मशाला कांगड़ा जिले में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों के बीच
जागरण संवाददाता, धर्मशाला : कांगड़ा जिले में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों के बीच अच्छी खबर आई है। सोमवार को 63 लोग स्वस्थ हुए हैं जबकि 40 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
संक्रमित लोगों में योल कैंट का 35 वर्षीय व्यक्ति, धर्मशाला के गमरू का 59 वर्षीय व्यक्ति, पालमपुर अस्पताल के फील्ड के 37-37 वर्षीय व्यक्ति, फतेहपुर के बरोट की 35 वर्षीय महिला व इंदौरा के डमटाल का 43 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। इसके अलावा नूरपुर के कंडवाल का 22, 23 व 54 वर्षीय व्यक्ति, धर्मशाला के घरोह की 34 वर्षीय महिला, योल कैंट का 35 वर्षीय व्यक्ति, दाड़ी का 27 वर्षीय व्यक्ति, कंडवाल नूरपुर की 46 वर्षीय महिला, नगरोटा बगवां का 34 वर्षीय व्यक्ति, कांगड़ा का 46 वर्षीय व्यक्ति, धर्मशाला का 49 वर्षीय व्यक्ति, चंबा के मोहल्ला हरदासपुरा की 34 वर्षीय महिला, फतेहपुर की 56 वर्षीय महिला, कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आने से 28 वर्षीय युवक, ऊना के अंब की 50 वर्षीय महिला तथा टीएमसी में कार्यरत 25 वर्षीय युवक भी महामारी की चपेट में आया है। इसके अलावा महाराज नगर जयसिंहपुर की 60 वर्षीय महिला, कोसरी जयसिंहपुर की 27 वर्षीय युवती, लंबागांव का 35 वर्षीय व्यक्ति, नौण थुरल का 45 वर्षीय व्यक्ति, थुरल की 50 वर्षीय महिला, कबाड़ी नगरोटा बगवां का 42, 24 व 10 वर्षीय बालक व 66 वर्षीय वृद्धा, नगरोटा बगवां का 23 वर्षीय युवक, पढि़यारकर की 27 वर्षीय युवती, मरूं पालमपुर की 49 वर्षीय महिला, रामपुर पालमपुर की 31 वर्षीय महिला, मंडोल बैजनाथ का 45 वर्षीय व्यक्ति, गनखेतर बैजनाथ का 45 वर्षीय व्यक्ति, ऊटपुर जोगेंद्रनगर की 27 वर्षीय महिला व सेना अस्पताल पालमपुर का 45 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया है। इसके अलावा 63 लोग स्वस्थ हुए हैं।