59 नए उद्योगों से 4723 लोगों को मिलेगा रोजगार : बिक्रम ठाकुर
उद्योग, श्रम एवं रोजगार तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कहा कि स
संवाद सूत्र, डाडासीबा : उद्योग, श्रम एवं रोजगार तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने प्रदेश में उद्योगों की स्थापना के लिए सिंगल विंडो स्वीकृतियों को सरल बना कर और अधिक निवेश के लिए प्रोत्साहन दिया है। इसी के चलते प्रदेश में 59 नई औद्योगिक इकाइयों को स्वीकृति दी गई है, जिसमें 26 नए उद्योग हैं और 33 औद्योगिक विस्तारीकरण के मामले हैं। इन नए उद्योगों द्वारा प्रदेश में तकरीबन 2413.76 करोड़ का निवेश किया जा रहा है। इससे 4723 लोगों को रोजगार की व्यवस्था होगी। उद्योग मंत्री ने यह जानकारी जसवा परागपुर विस क्षेत्र के डाडासीबा में जनता को संबोधित करते हुए दी। इस दौरान उन्होंने जसवा परागपुर विस क्षेत्र के 86 परिवारों को 16 लाख 48 हजार रुपये के मुख्यमंत्री राहत कोष एवं अन्य सरकारी सहायता राशि व ऐच्छिक निधि से इलाके के गरीब परिवारों को बीमारियों पर हुए खर्च और लड़कियों की शादी के लिए आर्थिक सहायता राशि के चैक वितरित किए।
इसके उपरात उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकतर का मौके पर ही समाधान कर दिया। इस अवसर पर एसडीएम देहरा धनवीर ठाकुर, डीएसपी देहरा एलएम शर्मा, महामंत्री शेर सिंह डोगरा, कुलविंदर पठानिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष मुकेश सोनी, पूर्व बीडीसी चेयरमैन कमलेश शर्मा, किसान मोर्चा अध्यक्ष राकेश पठानिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता सिपहिया, मूहीं पंचायत प्रधान सुरजीत सिंह, खंड विकास अधिकारी ओपी ठाकुर, तहसीलदार मदन राणा, फतेहदीन के साथ सभी विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।