41 लोगों ने दी कोरोना को मात, 46 पॉजिटिव
जागरण संवाददाता धर्मशाला कांगड़ा जिले में रविवार को 41 लोगों ने कोरोना महामारी को म
जागरण संवाददाता, धर्मशाला : कांगड़ा जिले में रविवार को 41 लोगों ने कोरोना महामारी को मात दी है, जबकि 46 नए मामले आए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि संक्रमित लोगों में बनखंडी का 66 वर्षीय बुजुर्ग, मूहल का 75 वर्षीय बुजुर्ग, देहरा का 56 वर्षीय व्यक्ति, डाडासीबा का 41 वर्षीय व्यक्ति, हिमुडा कॉलोनी पालमपुर का 71 वर्षीय बुजुर्ग, मूहल का 43 वर्षीय व्यक्ति, कांगड़ा के वार्ड पांच का 62 वर्षीय बुजुर्ग, बगली की 25 वर्षीय युवती और नूरपुर के पंजाहड़ा की हेल्थ केयर प्रोवाइडर महिला शामिल है।
इसके अलावा सकोह का 53 वर्षीय व्यक्ति, मोहली सौकणी द कोट का 48 वर्षीय व्यक्ति, चीलगाड़ी धर्मशाला का 45 वर्षीय व्यक्ति, चैतडू का 62 वर्षीय बुजुर्ग, शाहपुर के डोहब की 27 वर्षीय महिला, शाहपुर की 45 वर्षीय महिला, कांगड़ा के घुरकड़ी का 70 वर्षीय बुजुर्ग, फतेहपुर के बरोट की 56 वर्षीय महिला, पल्ली जाखरा का 24 वर्षीय युवक, कुनिहारा का 51 वर्षीय व्यक्ति, हाड़ा फतेहपुर का 30 वर्षीय व्यक्ति, कुट फतेहपुर का 24 वर्षीय युवक, पाली जखाड़ा फतेहपुर की 26 वर्षीय महिला स्वास्थ्य कर्मी, बरोट बनाल फतेहपुर की 89 वर्षीय बुजुर्ग महिला, पलोदा जवाली का 67 वर्षीय बुजुर्ग, बनखंडी देहरा का 33 वर्षीय व्यक्ति और देहरा का 30 वर्षीय व्यक्ति महामारी का शिकार हुआ है। इसके अलावा 41 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।
.....................
सैंपल देने के बाद सीधे जाएं घर : एसडीएम
संवाद सहयोगी, जयसिंहपुर : एसडीएम जयसिंहपुर पवन शर्मा ने कहा है कि अस्पतालों में कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल देने वाले लोग इधर-उधर न जाकर सीधे घर जाएं। उन्होंने बताया कि कुछ लोग लापरवाही के कारण महामारी को हल्के में ही ले रहे हैं लेकिन इससे कम्युनिटी स्प्रेड हो सकता है। उन्होंने ऐसे लोगों को होम क्वारंटाइन की सलाह दी है। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों, सचिवों व आशा वर्कर को भी ऐसे लोगों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।