Move to Jagran APP

डीएवी देहरा की चार कर्मचारियों समेत 45 कोरोना संक्रमित

जागरण संवाददाता धर्मशाला उपमंडल देहरा के तहत पड़ते डीएवी स्कूल देहरा की चार महिला कम

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Oct 2020 10:06 PM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2020 10:06 PM (IST)
डीएवी देहरा की चार कर्मचारियों
समेत 45 कोरोना संक्रमित
डीएवी देहरा की चार कर्मचारियों समेत 45 कोरोना संक्रमित

जागरण संवाददाता, धर्मशाला : उपमंडल देहरा के तहत पड़ते डीएवी स्कूल देहरा की चार महिला कर्मचारियों समेत जिला कांगड़ा में शुक्रवार को कोरोना के 45 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में 13 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।

loksabha election banner

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डा. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को संक्रमित पाए गए लोगों में भदवां (कांगड़ा) का 19 वर्षीय युवक, शिव विहार श्यामनगर (धर्मशाला) का 32 वर्षीय युवक, डिफेंस कॉलोनी ममून (पठानकोट) का 24 वर्षीय युवक, गुग्गा सलोह (पालमपुर) का 44 वर्षीय व्यक्ति, गुप्त गंगा (कांगड़ा) का 27 वर्षीय युवक, हार (नैहरनपुखर) का 48 वर्षीय व्यक्ति, कंड करडियाना का 26 वर्षीय युवक, दाड़ी का 12 साल का किशोर, बारी बोंगता (देहरा) का 14 साल का किशोर, सुनहेत (देहरा) का 52 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

इसके अलावा ढलियारा का 52 व 48 वर्षीय व्यक्ति, डीएवी स्कूल देहरा की 41, 40, 44 व 49 वर्षीय महिलाएं, रेहलू (शाहपुर) का 74 वर्षीय व्यक्ति, ढोलपुर फतेहपुर का 19 साल का युवक और पुलिस थाना फतेहपुर का 37 वर्षीय पुलिस जवान, फतेहपुर का 25 वर्षीय युवक, चंबी (जयसिंहपुर) का 70 वर्षीय व्यक्ति, बाड़ी बोंगता (देहरा) का 26 वर्षीय युवक और 49 वर्षीय व्यक्ति, सुहरू कंदराल महाकाल का 26 वर्षीय युवक, जिरखेर पपरोला का 17 साल का लड़का, 20 वर्षीय युवती, 30 वर्षीय युवक और 27 वर्षीय युवक, मस्सल (नगरोटा बगवां) का 31 वर्षीय युवक, कायस्थबाड़ी वार्ड-1 नगरोटा बगवां का 23 वर्षीय युवक और घुरकड़ी की 40 वर्षीय महिला, कांगड़ा का 43 व 35 वर्षीय व्यक्ति, दाड़ी का 39 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड नंबर एक कांगड़ा का 51 व 32 वर्षीय व्यक्ति, टांडा की 32 महिला, थला (कांगड़ा) की 40 वर्षीय महिला, घलूं (कांगड़ा) की 39 वर्षीय महिला, गुरचाल (कांगड़ा) की 33 वर्षीय महिला, सदवां की 42 वर्षीय महिला, जाच्छ (जसूर) की 51 वर्षीय महिला, हटली जंबाला की 41 वर्षीय महिला व लोअर खैरा का 77 वर्षीय वृद्ध संक्रमित पाए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.