Move to Jagran APP

हिमाचल के 42 खिलाड़ी दिखाएंगे राष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता में दमखम

पंजाब के मोहाली में होने वाली 29वीं राष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता के लिए हिमाचल प्रदेश की महिला व पुरुष टीमें प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। 26 फरवरी से दो मार्च तक होने वाली प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के 42 खिलाड़ी भाग लेंगे।

By Vijay BhushanEdited By: Published: Thu, 25 Feb 2021 04:34 PM (IST)Updated: Thu, 25 Feb 2021 04:34 PM (IST)
हिमाचल के 42 खिलाड़ी दिखाएंगे राष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता में दमखम
वुशु प्रतियोगिता के लिए चयनित हिमाचल की टीम प्रशिक्षकों के साथ। जागरण

जाहू, संवाद सहयोगी। 29वीं राष्ट्रीय वुशु  प्रतियोगिता के लिए हिमाचल प्रदेश की महिला व पुरुष टीमें पंजाब के मोहाली में वीरवार को पहुंच गई हैं। प्रतियोगिता 26 फरवरी से दो मार्च तक होगी। हिमाचल प्रदेश के 42 खिलाड़ी, टीम कोच, एक राज्य पर्यवेक्षक व एक संयोजक भी भेजे गए हैं। हिमाचल प्रदेश वुशु खेल संघ के महासचिव पीएन आजाद ने बताया कि पंजाब विश्वविद्यालय की ओर से मोहाली में 29वीं सीनियर राष्ट्रीय वुशू  प्रतियोगिता करवाई जा रही है। मंडी जिला के कंसा चौक में हुई राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में 42 खिलाडिय़ों का चयन प्रतियोगिता के लिए किया गया है।

loksabha election banner

तालू स्पर्धा में ये दिखाएंगे दम

तालू स्पर्धा में महिला वर्ग में रेणुका, कशिश, शिवानी, शीला, दया देवी, काजल, ज्योति देवी, अति देवी, प्रियंका, अनुपमा, अजय व ज्योति का चयन किया गया है। पुरूष वर्ग की टीम में नीरज भारद्वाज, राजेंद्र कुमार, अभिषेक चौहान, संजय कुमार, अजय कुमार, सुरेश ङ्क्षसह, राकेश , अमित कुमार, प्रशांत मिन्हास, प्रकाश चंद व सौरभ को टीम में शसमिल किया गया है।

सांसू (सांड़ा) स्पर्धा में ये दिखाएंगे दम

सांसू स्पर्धा में महिला वर्ग में 45 किलोग्राम भार से लेकर 75 किलोग्राम भार की प्रतियोगिता में सात खिलाड़ी भाग लेंगे। इसमें संध्या देवी, प्रियंका, अमृत कौर, कोमल, रणवीर कौर, शैफाली, सुनैना शर्मा को शामिल किया गया है। पुरुष वर्ग में हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ी 48 किलोग्राम भार से लेकर 90 किलोग्राम भार की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इसमें राहुल, रजनीश चौधरी, लक्की, अभिषेक, राकेश, भीम ङ्क्षसह, देवेंद्र ङ्क्षसह, मनीश कुमार, विशाल व मुरारी लाल का शामिल किया गया है। खेम ङ्क्षसह, निर्मल, लता देवी, देवेंद्र को टीम का मैनेजर और दुर्गादत्त अनंत राम भूप चंद ऑफिशियल, मनी राम चौहान राज्य पर्यवेक्षक व संयोजक हेमराज होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.