जागरण संवाददाता, पालमपुर : चौधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में नववर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रो. अशोक कुमार सरयाल ने कहा कि विवि की सभी परियोजनाओं का मुख्य केंद्र किसान रहेंगे। साथ ही 36 पद प्राध्यापकों के भी भरे जाएंगे। कहा किकिसानों के आर्थिक व सामाजिक स्तर को ऊंचा करने के लिए प्रयास आवश्यक हैं। विवि के इतिहास में पहली बार चालू वर्ष में 193 विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की है। विश्वविद्यालय ने कुकुक्ट ब्रीड के अलावा विभिन्न फसलों की 11 किस्में किसानों के लिए जारी की और 1150 क्विंटल बीज उत्पादित किया। इस वर्ष शून्य लागत खेती को प्रोत्साहित व सुदृढ़ किया जाएगा। किसानों की आय 2022 तक दोगुनी करने के लिए 20 मॉडल विकसित किए गए हैं। इस अवसर पर सभी संविधिक अधिकारी तथा शैक्षणिक व गैरशैक्षणिक कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
कांगड़ा में कोरोना वायरस से जुडी सभी खबरे
डाउनलोड करें हमारी नई एप और पायें
अपने शहर से जुड़ी हर जरुरी खबर!