एसडीएम जयसिंहपुर समेत 35 लोग कोरोना संक्रमित
जागरण टीम धर्मशाला/जयसिंहपुर कांगड़ा जिले में वीरवार को एसडीएम जयसिंहपुर समेत 35 लोग क
जागरण टीम, धर्मशाला/जयसिंहपुर : कांगड़ा जिले में वीरवार को एसडीएम जयसिंहपुर समेत 35 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। साथ ही 109 लोगों ने वैश्विक महामारी को मात दी है।
सिविल अस्पताल जयसिंहपुर में एसडीएम का रैपिड एंटीजन किट से टेस्ट हुआ था और रिपोर्ट पाजीटिव पाई गई है। एसडीएम पिछले दो सप्ताह से विभागीय परीक्षा के सिलसिले में शिमला गए थे और बुधवार शाम ही लौटे हैं। बताया जा रहा है कि शिमला प्रवास के दौरान ही एसडीएम किसी अधिकारी से मिले थे और अब संक्रमित पाए गए हैं। वीरवार को ही उन्होंने कार्यालय में ज्वाइन किया था। एहतियातन उन्होंने टेस्ट करवाया और पाजिटिव पाए गए हैं। अन्य संक्रमित लोगों में सुधेड़ का 45 वर्षीय व्यक्ति, बरांगल चंबा का 56 वर्षीय व्यक्ति, होल्टा कैंट पालमपुर का 46 वर्षीय व्यक्ति व नागनी नूरपुर कास 70 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके अलावा छत्तड़ी का 34 और 57 वर्षीय व्यक्ति, सारनू शाहपुर का 34 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड नौ कांगड़ा का 35 वर्षीय व्यक्ति, 64 और 32 वर्षीय महिलाएं, अप्पर रजियाणा का 35 वर्षीय व्यक्ति, महोल सिआल का 66 वर्षीय व्यक्ति, धमेटा फतेहपुर का 21 वर्षीय युवक, झोली मलहंता लठियाल फतेहपुर का 64 वर्षीय व्यक्ति, पालमपुर का 44 और 55 वर्षीय व्यक्ति, मलखेहर पालमपुर की 28 वर्षीय महिला, जयसिंहपुर का 47 वर्षीय व्यक्ति, टीका लहेसर योल धर्मशाला का 77 वर्षीय व्यक्ति, सोहर राजा का तालाब फतेहपुर का 67 वर्षीय व्यक्ति, बैजनाथ का 56 वर्षीय व्यक्ति और बिद्रावन पालमपुर का 63 वर्षीय व्यक्ति भी महामारी की चपेट में आया है। साथ ही धर्मशाला के बगली का 74 वर्षीय व्यक्ति, 47 वर्षीय महिला व 21 वर्षीय युवक, जयसिंहपुर के संघोली के 29, 57, 25, 82, 52 वर्षीय व्यक्ति व 29 तथा 59 वर्षीय महिलाएं, रिट के डिब का 52 वर्षीय व्यक्ति, धुपक्यिारा के चुआन की 33 वर्षीय महिला तथा संघोल के काथला का 32 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डा. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि वीरवार को स्वस्थ हुए 109 मरीजों में से 100 होम आइसोलेशन और 9 कोविड केयर सेंटरों में भर्ती थे।