जसूर में 25 वाहनों के चालान, 5600 रुपये वसूले
यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस द्वारा छेड़े गए अभियान में शुक्रवार को जसूर में बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस और ट्रिपल राइ¨डग वालों के चालान किए गए। यातायात पुलिस के
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Nov 2018 06:36 PM (IST)Updated: Fri, 23 Nov 2018 06:36 PM (IST)
संवाद सहयोगी, जसूर : यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस द्वारा छेड़े गए अभियान में शुक्रवार को जसूर में बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस और ट्रिपल राइ¨डग करने वालों के चालान किए गए। ट्रैफिक इंचार्ज एएसआइ रूप ¨सह और उनकी टीम ने विभिन्न नाकों पर 25 वाहनों के चालान किए। 23 चालान दोपहिया वाहनों के और दो चालान जसूर बाजार के अंदर अवैध रूप से खड़ी बसों के किए। 5600 रुपये जुर्माने के तौर पर वसूल किया गया। रूप ¨सह ने 18 वर्ष से कम आयु पर वाहन चलाने वाले युवकों को चेतावनी दी कि वे वाहन न चलाएं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें