प्रदेश में 25 हजार लोगों को टीबी
विकास खंड बैजनाथ में पंचायत प्रधान व उपप्रधान के लिए बैठक का आयोजन हुआ। इसमें खंड विकास अधिकारी शशि पटियाल व बीएमओ महाकाल डॉ. राज कुमार ने टीबी मुक्त हिमाचल अभियान व मुख्यमंत्री क्षय रोग निवारण योजना के अंतर्गत प्रधान व उपप्रधानों को टीबी के बारे जानकारी दी। उन्होंने टीबी रोग के बारे में लोगों को जागरूक करने के उपाय सुझाए।
संवाद सहयोगी, बैजनाथ : विकास खंड बैजनाथ में पंचायत प्रधानों व उपप्रधानों के लिए बैठक का आयोजन हुआ। इसमें खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) शशि पटियाल व बीएमओ महाकाल डॉ. राज कुमार ने टीबीमुक्त हिमाचल अभियान व मुख्यमंत्री क्षय रोग निवारण योजना की जानकारी दी। डॉ. राज कुमार ने कहा कि टीबी रोग को जड़ से खत्म करना स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है। जो वर्तमान में सबसे बड़ी चुनौती है। इसमें पंचायत प्रतिनिधि पंचायत में लोगों को जागरूक करने का कार्य करें। हिमाचल प्रदेश में 25 हजार लोगों को टीबी रोग होना एक गंभीर विषय है। प्रदेश में लगभग 600 लोगों की टीबी रोग से असमय मृत्यु हो रही है। मुख्यमंत्री ने 2021 तक प्रदेश को टीबी रोग मुक्त करने का लक्ष्य रखकर मुख्यमंत्री क्षय रोग निवारण योजना प्रदेश की जनता को समर्पित की है। इसके लिए पहली से 15 जनवरी तक टीबी मुक्त हिमाचल अभियान में एक्टिव केस फाइंडिंग एक प्रमुख गतिविधि है। इस मौके पर स्वास्थ्य शिक्षक बीरबल ने भी पंचायत प्रतिनिधियों को बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।