कुल्लू में सुबह 10 बजे तक 19.07 फीसद हुआ मतदान
कुल्लू में तीन चरणों में पंचायतीराज चुनाव हो रहे हैं। कुल्लू में अंतिम चरणों के चुनाव सुबह आठ बजे से हो रहे हैं। 10 बजे तक जिला कुल्लू में कल 19.07 फीसदी मतदान हुआ। आनी उपमंडल में कुल 15.04 जिसमें पुरुष 9.32 महिलाओं ने 5.72 फीसदी मतदान किया है।
कुल्लू, जेएनएन। जिला कुल्लू में तीन चरणों में पंचायतीराज चुनाव हो रहे हैं। आज जिला कुल्लू में अंतिम चरणों के चुनाव सुबह आठ बजे से हो रहे हैं। 10 बजे तक जिला कुल्लू में कल 19.07 फीसदी मतदान हुआ है। इसमें आनी उपमंडल में कुल 15.04, जिसमें पुरुष 9.32, महिलाओं ने 5.72 फीसदी मतदान किया है।
बंजार में कुल 19.08, पुरूष 11.31, महिलाएं 7.77, कुल्लू में 20.95 इसमें पुरूष 12.32 और महिलाओं ने 8.65, नग्गर में कुल 19.27 जिसमें पुरूष 10.95 और महिला 8.32, निरमंड में कुल 18.75 जिसमें पुरुष 12.00 और महिला 6.72 फीसदी मतदान हो चुका है। तीसरे व अंतिम चरण के चुनाव में जिला कुल्लू में 101749 मतदाता है जिसमें 51234 पुरूष और 50515 महिला मतदाता शामिल है। जिला कुल्लू के पांच उपमंडलों में आज 76 पंचायतों में प्रधान उपप्रधान और पंचायत सदस्य का चयन किया जाएगा।
इसके लिए सुबह से ही लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। उंचाई वाले इलाकों में अधिकतर ठंड होने के कारण भी लोग मतदान केंद्र अपने मत का प्रयोग करने को पहुंचे। जिला कुल्लू में कुल 235 पंचायतों चुनी जा रही है। इसमें अभी तक दो चरणों में 159 पंचायतों में चुनाव हो चुके हैं 159 पंचायतों में प्रधान उपप्रधान सहित पंचायत सदस्य निर्वाचित हो चुके है। जबकि अभी 76 पंचायतों में चुनाव के परिणाम आज रात को आएंगे। पहले चरण चुनाव में 17 जनवरी को जिला भर में 84.20 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया वहीं दूसरे चरण के चुनाव में 19 जनवरी को 83.13 प्रतिशत मतदान रहा है।
यहां यहां पर हो रहे चुनाव
तीसरे चरण का मतदान 21 जनवरी को होगा इसमें 76 पंचायतों में चुनाव होंगे जिसमें प्रधान उपप्रधान और 444 पंचायत सदस्यों का भी चयन होगा। हालांकि पंचायतों में प्रधान, उप प्रधान और पंचायत सदस्य के चुनाव परिणाम मतदान के दिनों में ही घोषित किए जाएंगे जबकि जिला परिषद सदस्य और बीडीसी सदस्यों के चुनाव परिणाम 22 जनवरी को घोषित होंगे।
विकास खंड नग्गर
नगर विकास खंड में 16 पंचायतों में चुनाव होंगे। जिसमें शालीण, जगतसुख, हलाण-दो, सरसेई, सोयल, दुआड़ा, मंडलगढ, अरछंडी, जाणा, जाणा, कायस, कराडसू, चौकीडोभी, नेउली, शिरढ, देवगढ, सलीगचा पंचायतें शामिल है।
विकास खंड कुल्लू
विकास खंड कुल्लू में आज 24 पंचायतों में चुनाव होंगे। जिसमें कोठीसारी, बाशिंग, बस्तोरी, परगाणू, डुघीलग, भूमतीर, बल्ह, पीज, बल्ह-दो, बशौणा, कलैहली, बजौरा, नरैश, शाट, दनोगी, रोट, रतोचा, जरी, शुरढ, भूईन, तलाड़ा, हुरला, जां, मशगां पंचायतें शामिल है।
विकास खंड बंजार
विकास खंड बंजार में आज 13 पंचायतों में चुनाव होंगे। जिसमें धाउगी, मंगलौर, खाबल, उेऊरीधार, कनौन, चकुरठा, देउठा, कलवारी, श्रीकोट, शरची, शराज, शिकारीघाट, कंडीधार शामिल है।
विकास खंड आनी, निरमंड
विकास खंड आनी में आज 12 पंचायतों में चुनाव होंगे। जिसमें करशैईगाड, कोटासेरी, बखनाओं, रोपा, तलुणा, कुगंश, कमांद, लफाली, चवाई, दलाश, आनी, पलेही शामिल है। वहीं निरमंड की 11 पंचायतों में चुनाव होंगे इसमें बखन, खरगा, पोशना, बाहवा, भालसी, कोटी, कड़ेझ, नित्थर, नोर, घाटू, देहरा शामिल है।